राहुल बने कांग्रेस के नए अध्यक्ष, ताजपोशी के बाद साधा PM मोदी पर निशाना

Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Dec, 2017 03:17 PM

congress rahul gandhi sonia gandhi chairman mullapulli ramachandran

राहुल गांधी ने आज कांग्रेस अध्यक्ष पद की कमान संभाल ली है। पार्टी के चुनाव अधिकारी एम. रामचंद्रन ने उन्हें यहां पार्टी मुख्यालय में एक समारोह में अध्यक्ष चुने जाने का प्रमाणपत्र दिया। इस दौैरान राहुल गांधी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश...

नई दिल्ली: राहुल गांधी ने आज कांग्रेस अध्यक्ष पद की कमान संभाल ली है। पार्टी के चुनाव अधिकारी एम. रामचंद्रन ने उन्हें यहां पार्टी मुख्यालय में एक समारोह में अध्यक्ष चुने जाने का प्रमाणपत्र दिया। इस समारोह में राहुल गांधी की मां एवं कांग्रेस की निवर्तमान अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पार्टी के कोषाध्यक्ष मोतीलाल वोहरा, पार्टी महासचिव जनार्दन द्विवेदी, पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। इस मौके पर राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी वाड्रा और उनके पति रॉबर्ट वाड्रा भी मौजूद थे।
PunjabKesari
अध्यक्ष बनने के बाद राहुल का पीएम पर पहला 'वार'
इस दौैरान राहुल गांधी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश में लोगों को इसलिए पीटा जाता है कि उनका विश्वास अलग है और उनको खाने के लिए भी मार दिया जाता है। आज लोगों की सेवा के लिए राजनीति का उपयोग नहीं हो रहा है बल्कि जनता को कुचला जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश को आग ले जाना चाहती है, लेकिन प्रधानमंत्री पीछे ले जाते जा रहे हैं। बीजेपी के लोग पूरे देश में आग लगाने की कोशिश कर रहे हैं, वो लोग आग लगाते हैं, हम बुझाते हैं।
PunjabKesari
ताजपोशी के लिए उमड़ा जनसैलाव
राहुल गांधी के पदभार संभालने के लिए पार्टी मुख्यालय में आयोजित समारोह में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। पार्टी मुख्यलय 24 अकबर रोड में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बड़ी संख्या में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता पहुंचे। सीमित लोगों के लिए जगह होने के कारण सभी कार्यकर्ता समारोह स्थल पर नहीं पहुंच पाए हैं। इस वजह से कार्यकर्ता पार्टी मुख्यालय के बाहर ढोल नगाड़ों के साथ जश्न मना रहे हैं। इनमें कुछ लोग आदिवासी वेशभूषा में नाच गाकर जश्न मना रहे हैं तो कुछ लोग भोले शंकर और हनुमान जी का भेष धारण कर खुशियां मना रहे हैं।  
PunjabKesari
राहुल संभाललेंगे 132 साल पुरानी पाटी
कांग्रेस मुख्यालय पर आज सुबह से लोगों का जमावड़ा होना शुरू हो चुका है। समर्थक गाजे बाजे और पोस्टर-बैनर के साथ पार्टी दफ्तर पहुंचे हैं। पार्टी मुख्यालय के पास सुरक्षा भी बढाई गई है। इसके लिए 24 अकबर रोड स्थित कांग्रेस दफ्तर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसमें पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं के अलावा अन्य राज्यों के प्रमुख लीडर और कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस ताजपोशी के साथ ही राहुल गांधी 132 साल पुरानी पार्टी की विरासत को संभाल लेंगे। राहुल की ताजपोशी के लिए कांग्रेस दफ्तर को सजा दिया गया है।भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। 
PunjabKesari
राहुल के सामने होगी सबसे बड़ी चुनौती
आज जब राहुल कांग्रेस पार्टी की पूरी तरह से कमान सभालेंगे, तो उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती कांग्रेस की डूबती नैया को पार लगाना होगा। जो मात्र अब 6 राज्यों तक सिमट कर रह गई, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ये भरोसा है कि राहुल गांधी के पार्टी अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी कांग्रेस को उसकी खोई हुई पहचान वापस मिल सकेगी।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!