'दिल्ली के लिए मजाक हैं केजरीवाल, AAP है आरएसएस की देन'

Edited By ,Updated: 25 Jun, 2016 06:04 PM

congress arvind kejriwal rss luginho faleiro

गोवा कांग्रेस के अध्यक्ष ल्यूजिन्हो फलेरो ने आज कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खुद को ‘‘बड़ा मजाक’’ बना लिया है।

पणजी: गोवा कांग्रेस के अध्यक्ष ल्यूजिन्हो फलेरो ने आज कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खुद को ‘‘बड़ा मजाक’’ बना लिया है। उन्होंने साथ ही दावा किया कि आम आदमी पार्टी आरएसएस की देन है।  पूर्ण राज्य के मुद्दे पर दिल्ली में जनमत संग्रह संबंधी केजरीवाल के बयान को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने दावा किया, ‘‘आज के समय में दिल्ली के लोग सबसे बड़े मजाक के रूप में अरविंद केजरीवाल का आनन्द ले रहे हैं। वह दिल्ली के लिए मजाक हैं।’’  

गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘विधायकों की तनख्वाह को लगभग चार गुना तक बढ़ाना केजरीवाल की एकमात्र उपलब्धि है। शासन और विकास के मोर्चे पर वह बुरी तरह विफल रहे हैं।’’  आप के राष्ट्रीय संयोजक पर दिल्ली के लोगों के जीवन को कठिन और तकलीफदेह बनाने का आरोप लगाते हुए फलेरो ने दावा किया, ‘‘पिछले वर्ष के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप को वोट देने वाले लोग अब पछता रहे हैं।’’  उन्होंने साथ ही दावा किया कि आप आरएसएस की देन है और पार्टी देश में धर्मनिरपेक्ष मतों को बांटने पर तुली हुई है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!