Edited By Punjab Kesari,Updated: 06 Jan, 2018 07:13 PM
महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने कहा कि भीमा कोरेगांव घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस को इस्तीफा दे देना चाहिए। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री चव्हाण ने इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किये जाने पर...
मुंबई: महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने कहा कि भीमा कोरेगांव घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस को इस्तीफा दे देना चाहिए। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री चव्हाण ने इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किये जाने पर आश्चर्य व्यक्त किया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की इस मसले को लेकर आज एक बैठक हुयी।
चव्हाण ने कहा कि कांग्रेस नेता चाहते हैं कि पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी की एक बैठक पश्चिम महाराष्ट्र और राज्य के अन्य हिस्सों में होनी चाहिए। उन्होंने कमला मिल कंपाउंड में लगी आग के संबंध में कहा कि इस मामले में सरकार नरम रवैया क्यों अपनाये हुए है। उन्होंने कहा कि बृहन्नमुंबई महानगर पालिका के आयुक्त को कथित राजनीतिज्ञ या अन्य लोगों के दबाव का खुलासा करना चाहिए।