निगम चुनाव: भाजपा ने की डोर टू डोर प्रचार यात्रा तेज, मात्र दो दिन शेष

Edited By ,Updated: 16 Dec, 2016 12:50 AM

congress is misleading people  tandon

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में अब मात्र 2 ही दिन शेष बचे हैं, जिसके चलते भाजपा प्रत्याशियों ने एक ओर जहां अपनी डोर टू डोर प्रचार यात्रा को और तेज किया है, वहीं उन्होंने अपने-अपने वार्डों में नुक्कड़ बैठक में भी हिस्सा लिया।

चंडीगढ़, (राय): चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में अब मात्र 2 ही दिन शेष बचे हैं, जिसके चलते भाजपा प्रत्याशियों ने एक ओर जहां अपनी डोर टू डोर प्रचार यात्रा को और तेज किया है, वहीं उन्होंने अपने-अपने वार्डों में नुक्कड़ बैठक में भी हिस्सा लिया। इन नुक्कड़ बैठकों में भाजपा प्रत्याशियों ने लोगों को जहां शहर में विकास कार्यों की उपलब्धियों से अवगत करवाया, वहीं शहर में होने वाले विकास कार्यों को परिकल्पना पत्र के अनुसार गिनाया और भाजपा को अपना समर्थन देने की अपील की। जिस पर लोगों ने अपना समर्थन भाजपा प्रत्याशियों को देने का विश्वास दिलाया।

भाजपा चंडीगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन ने आज विभिन्न वार्डों में भाजपा प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी आधारहीन बयानबाजी करके लोगों को गुमराह कर रही है। लेकिन कांग्रेस द्वारा किए घोटाले लोगों को अच्छी तरह याद हैं। वहीं, चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर ने भी भाजपा के पक्ष में आज विभिन्न वार्डों में नुक्कड़ बैठको में हिस्सा लेकर 18 दिसम्बर को होने वाले चुनाव में लोगों को भाजपा के समर्थन देने की अपील की।

किरण खेर के लिए चुनाव प्रचार के लिए वार्ड नं. 14 के अंतर्गत सैक्टर-45 में भाजपा प्रत्याशी कंवरजीत सिंह,  वार्ड नं. 16 के अंतर्गत सैक्टर-20 में भाजपा प्रत्याशी राजेश कुमार गुप्ता, वार्ड नंं. 17 के अंतर्गत सैक्टर-19 में आशा कुमारी जयसवाल के लिए चुनाव प्रचार कर लोगों को शहर में नगर निगम द्वारा पिछले 10 महीनों में हुए विकास कार्यों पर प्रकाश डाला और आने वाली परियोजनाओं के बारे में जानकारी दी।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!