जगनमोहन रेड्डी का विवादित बयान, CM नायडू को बीच सड़क पर गोली मार देनी चाहिए

Edited By Punjab Kesari,Updated: 05 Aug, 2017 01:55 PM

congress jaganmohan reddy chandrababu naidu

वाईएसआर कांग्रेस के अध्यक्ष जगनमोहन रेड्डी ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को लेकर विवादित बयान दे डाला है।

नई दिल्ली: वाईएसआर कांग्रेस के अध्यक्ष जगनमोहन रेड्डी ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को लेकर विवादित बयान दे डाला है। शुक्रवार को उपचुनाव प्रचार के दौरान जगनमोहन रेड्डी ने कहा, 'अगर आंध्र प्रदेश सीएम एन चंद्रबाबू नायडू को बीच सड़क पर गोली मार दी जाए तो इसमें कोई बुराई नहीं।

बहुत ही कपटी इंसान है नायडू 
रेड्डी ने कहा कि सीएम नायडू पर कई आरोप लगा डाले। नंदयाल उप चुनाव से पहले सभा को संबोधित करते हुए जगन ने कहा, आंध्र प्रदेश के लोगों को धोखा देने, झूठे वादे करने और हर मुद्दे पर दोहरी बातें करने वाले नायडू को गोली मार देनी चाहिए। नायडू ने किसानों, महिलाओं, अल्पसंख्यकों, बेरोजगारों से बहुत सारे वादे किए लेकिन उन्हें पूरा नहीं कर पाए। वह बहुत ही कपटी इंसान है। आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाईएसआर रेड्डी के बेटे जगन मोहन ने ये बयान गुरुवार 3 अगस्त को कुरनूल जिले के नंदयाल इलाके में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए दिया।

टीडीपी नेता न कराया रेड्डी के खिलाफ केस दर्ज 
उन्होंने नायडू पर किए गए इस विवादित बयान को लेकर वहां के एक टीडीपी नेता ने रेड्डी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। टीडीपी नेता वराल रमैयाह ने रेड्डी के बयान पर आपत्ति जाहिर करते हुए कहा कि लगता है वो हताशा के शिकार हो गए हैं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!