VIDEO: कांग्रेस नेता अजय सिंह ने पार्टी कार्यकर्ता को जड़ा थप्पड़!

Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Jun, 2017 10:35 AM

congress leader ajay singh slaps worker during protest

किसानों की मांगों को लेकर सोमवार को सागर कलेक्ट्रेट का घेराव करने पहुंचे कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने पुलिस पर पत्थर फेंक रहे

भोपालः किसानों की मांगों को लेकर सोमवार को सागर कलेक्ट्रेट का घेराव करने पहुंचे कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने पुलिस पर पत्थर फेंक रहे एक कार्यकर्ता को थप्पड़ मार दिया। जानकारी के मुताबिक, धरने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव एवं नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट का घेराव करने जा रहे थे कि  न्यायालय के पास लगे बैरिकेड्स पर पुलिस ने उन्हें रोक लिया। पुलिस ने माइक पर कांग्रेसियों से शांति बनाए रखने और पथराव नहीं करने की अपील की। 
 


इसी दौरान नारेबाजी के बीच एक कार्यकर्ता ने पत्थर उठाकर पुलिस की ओर फेंका। यह कार्यकर्ता अजय सिंह के पीछे ही चल रहा था। युवक के पत्थर फेंकते ही अजय सिंह पीछे की ओर मुड़े और थप्पड़ लगा दिया। उन्हाेंने गुस्से में कहा कि पहले ही समझा दिया था कि उपद्रव नहीं करना है फिर भी मान नहीं रहे हो। इसके बाद कांग्रेस के अन्य कार्यकर्ता युवक को पीछे लेकर चले गए। बाद में मीडिया से बातचीत में अजय सिंह ने कहा कि जिसे थप्पड़ मारा वह कांग्रेस कार्यकर्ता नहीं, बल्कि भाजपा कार्यकर्ता था।

 

 

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!