कांग्रेस का वीडियो वार- BJP को बताया 'बीफ जनता पार्टी'

Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Jan, 2018 07:28 PM

congress told bjp beef janata party

कर्नाटक विधानसभा चुनावों के नजदीक आते ही भाजपा और कांग्रेस में आरोप-प्रत्‍यारोप का दौर शुरू हो चुका है। दोनों ओर से लगातार एक दूसरे पर जुबानी हमले बोले जा रहे हैं। इसी बीच कर्नाटक कांग्रेस ने बीफ मामले को लेकर भाजपा पर हमला बोला है। कांग्रेस ने एक...

बेंगलुरू: कर्नाटक में विधानसभा चुनावों से पहले सत्तारूढ़ कांग्रेस और विपक्षी भाजपा के बीच सोशल मीडिया पर गोमांस को लेकर जंग छिड़ गयी है और दोनों पक्ष एक दूसरे का मजाक उड़ाते हुए वीडियो डाल रहे हैं।कांग्रेस ने अपने ताजा वीडियो में भाजपा को ‘बीफ जनता पार्टी’ कहते हुए उसकी खिल्ली उड़ाई है।ऑनलाइन वीडियो में कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए ‘भाजपा के एक स्टार प्रचारक के लिए रेसिपी’ शीर्षक से ट्वीट किया है।     
 

इससे पहले कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और आदित्यनाथ के बीच ट्विटर पर आरोप-प्रत्यारोप देखे जा चुके हैं। योगी के कर्नाटक में प्रचार अभियान के दौरान दोनों ने एक दूसरे पर विकास के एजेंडे को लेकर चुटकी ली थी। वीडियो में एक गर्म तवे पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के व्यंग्य-चित्र को दिखाया गया है जिसमें लिखा है कि उत्तर प्रदेश के एक स्टार प्रचारक के लिए रेसिपी। इसे आपराधिक रिकार्ड, भगवा रंग, मगरमच्छी आंसू, विकास पर ध्यान नहीं देने जैसे तत्वों से बना बताया गया है। 

भाजपा और आदित्यनाथ पर कांग्रेस के वीडियो के आने के बाद भाजपा ने भी एक वीडियो डालकर पलटवार किया और सिद्धरमैया सरकार को हिंदू विरोधी बताया। सिद्धरमेया, कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश गुंडू राव और सोशल मीडिया प्रभारी राम्या के व्यंग्य चित्रों वाले वीडियो को भाजपा ने ‘गुंडू राव मिलिट्री होटल’ नाम दिया है। इसमें कहा गया है कि ‘सिद्धू बीफ बिरयानी’ की रेसिपी अन्न भाग्य योजना से चुराये चावलों, अवैध बूचडख़ानों के गोमांस और हिंदुओं के खून आदि से तैयार की गयी है। 

 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!