नांदेड़ MCD चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत, BJP का रोका विजय रथ

Edited By Punjab Kesari,Updated: 12 Oct, 2017 05:53 PM

congress win in mcd election

कांग्रेस ने नांदेड़-वाघला नगर निगम चुनाव में 49 सीटें जीत ली है। कुल 81 में से 54 सीटों के नतीजे अब तक घोषित किये गए हैं...

मुंबई: कांग्रेस ने नांदेड़-वाघला नगर निगम चुनाव में 49 सीटें जीत ली है। कुल 81 में से 54 सीटों के नतीजे अब तक घोषित किये गए हैं। नांदेड़ महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण का गढ़ है। नांदेड़ नगर निगम पर अपना कब्जा जमाने के लिये भाजपा ने हरसंभव प्रयास किये। चुनाव प्रचार में कांग्रेस, भाजपा और शिवसेना के बीच कटु वाक्युद्ध देखने को मिला। अब तक घोषित नतीजों के अनुसार भाजपा ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की है जबकि शिवसेना ने एक सीट पर जीत हासिल की है।

AIMIM का नहीं खुला खाता
इस चुनाव में एआईएमआईएम अब तक खाता नहीं खोल सकी है। निवर्तमान नगर निगम में एआईएमआईएम के तकरीबन एक दर्जन पार्षद थे। निवर्तमान नगर निगम में कांग्रेस के 41 सदस्य हैं। उसके बाद शिवसेना के 14, एआईएमआईएम के 11 और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के 10 पार्षद हैं। नांदेड़ नगर निगम दो दशक पहले अस्तित्व में आया था। शुरूआत से ही इसपर कांग्रेस का कब्जा रहा। इस साल जिन 16 स्थानीय निकायों के चुनाव हुए हैं उनमें से 12 पर भाजपा ने जीत हासिल की है। इसने महाराष्ट्र के शहरी क्षेत्रों में अपने प्रभाव का विस्तार किया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!