कांग्रेसियों ने काले झंडे दिखा किया अमित शाह का स्वागत, तो पुलिस ने किया ये

Edited By ,Updated: 20 Nov, 2016 06:10 PM

congress workers protest against amit shah

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह का शहर में स्वागत कांग्रेसियों ने काले झंडे​ दिखाते हुए किया। पुलिस ने कांग्रेसियों का विरोध प्रदर्शन रोकने के लिए वाटर कैनन से पानी की बौछारें फेंकी। रोष प्रदर्शन के लिए निकले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने सेक्टर 19 में...

चंडीगढ़ : बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह का शहर में स्वागत कांग्रेसियों ने काले झंडे​ दिखाते हुए किया। पुलिस ने कांग्रेसियों का विरोध प्रदर्शन रोकने के लिए वाटर कैनन से पानी की बौछारें फेंकी। रोष प्रदर्शन के लिए निकले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने सेक्टर 19 में रोकने और शांत करने के काफी प्रयास किए। स्थिति के उग्र होने की आशंकाओं के चलते पुलिस ने दोपहर 12 बजे के लगभग करीबन एक सौ से ज्यादा कार्यकर्ताओं हिरासत में ले लिया गया। 

चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा के नेतृत्व में कांग्रेसी सेक्टर-19-27 के चौक पर इकट्ठा हुए। पुलिस ने भी बैरिकेड लगाकर उन्हें रोकने का पूरा इंतजाम किया। जैसे ही वे आगे बढ़ने लगे, पुलिस ने उन्हें चेतावनी दी। पुलिस ने उन पर पानी की बौछारें करके उन्हें भगा दिया। कुछ देर में कांग्रेसी फिर बैरिकेट के पास जुट गए और आगे बढ़ने लगे। इस दौरान कांग्रेसियों ने विरोधी नारेबाजी भी की। इस बीच कांग्रेसी पुलिस से भिड़ गए। इस धक्का मुक्की के बीच पुलिस ने कई कांग्रेसियों को हिरासत में ले लिया। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!