Edited By ,Updated: 13 May, 2017 01:10 PM
नौशहरा में पाकिस्तान द्वारा की जा रही गोलीबारी के चलते प्रशासन ने अब राजोरी में कंट्रोल रूम स्थापित किए हैं।
राजोरी: नौशहरा में पाकिस्तान द्वारा की जा रही गोलीबारी के चलते प्रशासन ने अब राजोरी में कंट्रोल रूम स्थापित किए हैं। जनसाधारण से संपर्क करने और विभिन्न फील्ड एजेंसियों से कोआर्डिनेट करने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। यह कंट्रोल रूम सब डिविजनल मजिस्ट्रेट के कार्यालय में बनाए गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार कुछ वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं ताकि स्थिति पर नजर रखी ज सके। प्रशासन ने जनता की मद्द के लिए कुछ नंबर भी दिए हैं। जनता इन नंबरों पर संकर्प कर सकती है।
यह हैं नंबर
Contact No.s
01960230179
01960230233
9469007777
9906397939
8803587002
9469077110