Edited By ,Updated: 18 Nov, 2016 09:45 PM
चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने सबसे पहले प्रचार अभियान तो छेड़ दिया पर शुक्रवार को कार्यक्रम के अनुसार प्रत्याशियों की पहली सूची जारी नहीं कर पाए।
चंडीगढ़, (राय) : चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने सबसे पहले प्रचार अभियान तो छेड़ दिया पर शुक्रवार को कार्यक्रम के अनुसार प्रत्याशियों की पहली सूची जारी नहीं कर पाए। यहां तक कि सैक्टर-35 में रखी चुनावी रैली भी रद्द कर दी गई।
पार्टी सूत्रों का कहना है कि प्रत्याशियों की पहली सूची में कुछ विवाद होने के चलते यह लिस्ट जारी नहीं की गई। बताया जाता है कि पार्टी द्वारा अब फाइनल सूची ही जारी की जाएगी, जो 21 नवम्बर को जारी होगी।