बिहार उपचुनावः अररिया-जहानाबाद में राजद की जीत, भभुआ की सीट बचाने में सफल बीजेपी

Edited By Punjab Kesari,Updated: 14 Mar, 2018 06:14 PM

बिहार के उपचुनावो में तीन सीटों पर मतगणना समाप्त हो गई है। राजद ने जहानाबाद विधानसभा सीट और अररिया से लोकसभा सीट पर जीत हासिल की है। भाजपा भभुआ विधानसभा सीट बचाने में सफल हो गई है।

पटनाः बिहार के उपचुनावो में तीन सीटों पर मतगणना समाप्त हो गई है। राजद ने जहानाबाद विधानसभा सीट और अररिया से लोकसभा सीट पर जीत हासिल की है। भाजपा भभुआ विधानसभा सीट बचाने में सफल हो गई है। 

क्रम संख्या विधानसभा हार  जीत 
1 जहानाबाद BJP RJD
2 भभुआ CONGRESS  BJP

 

क्रम संख्या लोकसभा हार  जीत 
1 अररिया BJP RJD

अररिया लोकसभा से राजद उम्मीदवार सरफराज आलम 61788 वोटों से जीत गए हैं। उन्होंने भाजपा के उम्मीदवार प्रदीप सिंह को हरा दिया है। जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र से मुख्य विपक्षी पार्टी राजद के उम्मीदवार कुमार कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव और भभुआ विधानसभा सीट से सत्तारूढ़ भाजपा प्रत्याशी रिंकी रानी पांडेय ने जीत हासिल की है। एसएस कॉलेज जहानाबाद को मतगणना केंद्र बनाया गया था।

राजद के सुदय यादव ने जदयू के अभिराम शर्मा को 35036 मतों के अंतर से पराजित किया। राजद ने इस सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा। वहीं भभुआ से भाजपा की रिंकी रानी पांडेय ने कांग्रेस के शंभु पटेल को करीब 16 हजार मतों के अंतर से हराया है। इस सीट पर भाजपा ने अपना कब्जा बरकरार रखा है।

बता दें कि अररिया लोकसभा सीट राजद सांसद तस्‍लीमुद्दीन, जहानाबाद विधानसभा सीट राजद विधायक मु‍ंद्रिका यादव और भभुआ विधानसभा सीट अानंद भूषण पांडेय के निधन के बाद खाली हुई थी। तीनों सीटों पर उपचुनाव हुआ। इन उपचुनावों में कुल 38 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत को आजमाया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!