Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Jan, 2018 05:08 PM
राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की मुसीबतें लगातार बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। लालू इन दिनों चारा घोटाला के देवघर कोषागार मामले में रांची की होटवार जेल में सजा भुगत रहें हैं। इसके साथ ही चारा घोटाला के चाईबासा कोषागार से अवैध निकासी के मामले मेें रांची...
पटनाः राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की मुसीबतें लगातार बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। लालू इन दिनों चारा घोटाला के देवघर कोषागार मामले में रांची की होटवार जेल में सजा भुगत रहें हैं। इसके साथ ही चारा घोटाला के चाईबासा कोषागार से अवैध निकासी के मामले मेें रांची स्थित सीबीआई की विशेष अदालत बुधवार को फैसला सुनाएगी।
जानकारी के अनुसार, चाईबासा कोषागार मामला 33.67 करोड़ रुपए की अवैध निकासी से संबंधित हैं। इससे पहले भी लालू को 2013 में चाईबासा कोषागार से 37 करोड़ रुपए की अवैध निकासी के संबंध में सजा सुनाई जा चुकी है।
बता दें कि 6 जनवरी को लालू को रांची की सीबीआई की विशेष अदालत द्वारा जज शिवपाल सिंह ने सजा सुनाई थी। सजा के ऐलान के बाद से ही लालू रांची की होटवार जेल में बंद हैं।