Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Sep, 2017 08:59 PM
कटड़ा में नवरात्रि उत्सव की तैयारियां जोरों शोरों से शुरू हो गई हैं। आधार शिविर कटड़ा सहित माता वैष्णो देवी के भग्र को दुल्हन की तरह सजाने की तैयारियां भी हो रही हैं।
जम्मू: कटड़ा में नवरात्रि उत्सव की तैयारियां जोरों शोरों से शुरू हो गई हैं। आधार शिविर कटड़ा सहित माता वैष्णो देवी के भग्र को दुल्हन की तरह सजाने की तैयारियां भी हो रही हैं। कटड़ा में भव्य नवरात्रि महोत्सव आयोजित होने वाला है। इस समारोह में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। बताया जा रहा है कि वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की तरफ से वैष्णो देवी भवन पर शतचंडी महायज्ञ आयोजित किया जाएगा। भवन को सजाने के लिए काम शुरू हो गया। भवन के गेट नम्बर और पांच व बांथिंग घाट पर भव्य विशाल द्वार बनाने का काम भी शुरू हो गया है। प्राचीन व कृत्रिम गुफाओं को भी ताजे फूलों से दुल्हन की तरह सजाया जाएगा।
सजावट के लिए देशी और विदेशी दोनों तरह के फूलों का प्रयोग किया जा रहा है। फूलों का जिम्मा श्राइन बोर्ड की तरफ से प्रसिद्ध उद्योगपति के शर्मा को दिया गया है। जानकारी के अनुसार सजावट के लिए 150 कारीगर लगाए गए हैं। नवरात्रि से पहली रात को ही भवन को दुल्हन की तरह सजा दिया जाएगा।सिर्फ भवन ही नहीं बल्कि आधार शिविर कटड़ा को सजाने का काम भी शुरू हो गया है। नगर के एश्यिा चौक, मुख्य बस अड्डे, दर्शनी डयोढी, उधमपुर मार्ग आदि स्थानों पर भव्य द्वार बनाए जा रहे हैं।