Edited By Punjab Kesari,Updated: 28 Feb, 2018 08:17 AM
रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने चीन को परोक्ष चेतावनी देकर कहा कि भारत दक्षिण चीन सागर में स्वतंत्र नौवहन की अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था का पक्षधर है और उसका मानना है कि इस व्यवस्था को कोई भी चुनौती नहीं दे सकता।
नेशनल डेस्कः रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने चीन को परोक्ष चेतावनी देकर कहा कि भारत दक्षिण चीन सागर में स्वतंत्र नौवहन की अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था का पक्षधर है और उसका मानना है कि इस व्यवस्था को कोई भी चुनौती नहीं दे सकता। दक्षिणी चीन सागर समुद्री क्षेत्र में परिवहन की एक अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था से संचालित होता है और भारत इसका समर्थन करता है।
भारत का मानना है कि समुद्री क्षेत्र में नौवहन की स्वतंत्रता को चुनौती नहीं दी जा सकती। उन्होंने कहा कि यदि कोई इस व्यवस्था को एकतरफा बदलने की कोशिश करता है तो भारत इसकी भर्त्सना करता है।