गोवा के मछली बाजार में मछली खरीद रहे थे रक्षा मंत्री- राहुल गांधी

Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 Feb, 2018 06:38 PM

defense minister rahul gandhi was buying fish in goa s fish market

राहुल गांधी ने सोमवार को कर्नाटक का चुनावी दौरा किया। कर्नाटक में राहुल ने एक बार फिर मोदी सरकार पर जमकर बरसे। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जब राफेल डील हुई थी, तब देश के रक्षा मंत्री गोवा के मछली बाजार में घूम रहे थे।

नेशनल डेस्क: राहुल गांधी ने सोमवार को कर्नाटक का चुनावी दौरा किया। कर्नाटक में राहुल ने एक बार फिर मोदी सरकार पर जमकर बरसे। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जब राफेल डील हुई थी, तब देश के रक्षा मंत्री गोवा के मछली बाजार में घूम रहे थे।



पीएम ने देश को किया गुमराह 
राहुल गांधी ने कहा कि रक्षा मंत्री को पता ही नहीं कि प्रधानमंत्री ने राफेल डील बदल दी है। बता दें कि इससे पहले भी राहुल ने कई मौकों पर राफेल डील को लेकर सवाल उठा चुके हैं। उन्होंने कहा कि मोदी ने देश को गुमराह किया है। पीएम को राफेल डील के बारे में देश को बताना चाहिए। कि राफेल सौदा कितने में तय हुआ है।

दरअसल कर्नाटक में 2018 के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं। इस वक्त कर्नाटक में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राहुल ने पीएम के नोटबंदी के फैसले पर तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को ५०० और १००० के नोट पसंद नहीं थे। उन्होंने कहा कि देश की जनता बैंक के बाहर लाइन लगाकर खड़ी रहती थी और कालेधन वाले चोर रास्ते से बैंक के अंदर घुसते थे।

चौकीदार ने नहीं किया कुछ
कर्नाटक में राहुल ने कहा कि 5 महीने बाद पता चला कि किसानों का 22000 करोड़ रुपये तो नीरव मोदी लेकर भाग गया। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि ललित मोदी भाग गया, विजय माल्या भाग गया और अब नीरव मोदी भी भाग गया। लेकिन देश का चौकीदार सोता रह गया।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!