दिल्ली- NCR में कोहरे ने फिर दी दस्तक, 13 ट्रेनें रद्द

Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Jan, 2018 11:25 AM

delhi  meteorology  train

राष्ट्रीय राजधानी में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा जिसके कारण उत्तर की ओर जाने वाली 13 ट्रेनें रद्द कर दी गईं।  मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान इस मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री कम 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कल न्यूनतम तापमान 9.1...

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा जिसके कारण उत्तर की ओर जाने वाली 13 ट्रेनें रद्द कर दी गईं।  मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान इस मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री कम 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कल न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। उत्तर रेलवे के अनुसार खराब  दृश्यता के कारण 13 ट्रेनें रद्द की गईं और 21 ट्रेनें अपने तय समय से देरी से चल रही हैं। 

खराब मौसम के कारण चार ट्रेनों के समय में परिवर्तन भी किया गया है। सुबह साढ़े आठ बजे सफदरजंग वेधशाला में दृश्यता 200 मीटर और पालम वेधशाला में 650 मीटर दर्ज की गई। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार सुबह साढ़े आठ बजे आद्र्रता का स्तर 100 प्रतिशत दर्ज किया गया। विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘आज दिनभर मौसम साफ रहेगा और अधिकतम तापमान के 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।’’       

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!