Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Feb, 2018 03:19 PM
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के साथ मुख्यमंत्री आवास पर कथित रूप से धक्का मुक्की की कड़ी निंदा करते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से इस्तीफे की मांग की है।
नई दिल्ली: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के साथ मुख्यमंत्री आवास पर कथित रूप से धक्का मुक्की की कड़ी निंदा करते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से इस्तीफे की मांग की है।
माकन ने आज यहां कहा कि यह घटना मुख्यमंत्री के समक्ष हुई है। इसकी जितनी निंदा की जाए कम है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में प्रशासनिक और संवैधानिक संकट है। मुख्यमंत्री के सामने यह घटना हुई है और उन्हें पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। मुख्यमंत्री को तुरंत अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।