Edited By ,Updated: 21 Sep, 2016 07:21 PM
दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग ने केजरीवाल सरकार के एक और फैसले काे पलट दिया है।
नई दिल्लीः दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग ने केजरीवाल सरकार के एक और फैसले काे पलट दिया है। जानकारी के मुताबिक, नजीब जंग ने केजरीवाल द्वारा नियुक्त डीईआरसी चेयरमैन कृष्णा सैनी की नियुक्ति रद्द कर दी है और इसका कारण उनकी मंजूरी लिए बिना नियुक्ति करना बताया गया है। इस फैसले के बाद एक बार फिर एलजी और केजरीवाल में जंग के अासार दिखाई दे रहे हैं।
पहले भी पलट चुके हैं फैसला
ये पहला माैका नहीं है, जब उपराज्यपाल ने केजरीवाल सरकार के किसी फैसले काे पलटा हाे। इससे पहले भी एलजी ने दिल्ली सरकार के अधिकारी अनिंदो मजूमदार को दोबारा नियुक्त कर दिया था। आपको बताते चलें कि मजूमदार को केजरीवाल सरकार ने उनके पद से हटा दिया था। मजूमदार ने मुख्य सचिव शकुंतला गैमलीन की नियुक्ति का आदेश जारी किया था। अनिंदो मजूमदार दिल्ली सरकार में सर्विसेज सेक्रेटरी के पद पर तैनात थे।