Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Jul, 2017 03:55 PM
महिलाओं के साथ सार्वदनिक, बसों, ट्रेनों यहां तक कि फ्लाइट में भी छेड़छाड़ के मामले पहले से कई ज्यादा बढ़ गए हैं।
नई दिल्ली: महिलाओं के साथ सार्वजनिक, बसों, ट्रेनों यहां तक कि फ्लाइट में भी छेड़छाड़ के मामले पहले से कई ज्यादा बढ़ गए हैं। ताजा मामला दिल्ली का है जहां जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) से पीएचडी कर रही एक जर्मन महिला को देखकर 32 साल का शख्स गंदी हरकत करने लग गया। महिला ग्रेटर कैलाश-2 इलाके में अपने कुत्ते को घुमाने निकली थी। तभी उसने गौर किया कि दूर खड़ा एक शख्स उसे घूर रहा था।
महिला ने उसे इग्नोर किया लेकिन उसने देखा कि वो जिधर जा रही थी शख्स दूर से उसे घूरता जा रहा था तभी अचानक उसने अपनी पैंट नीचे की और महिला को देखते हुए हस्तमैथुन करना शुरू कर दिया। इस पर महिला ने चिल्लाना शुरू कर दिया और व्यक्ति अपनी कार में बैठकर भाग निकला लेकिन महिला ने समझदारी दिखाई और उसने कार की तस्वीरें खींच ली जिससे वह आदमी पुलिस के हत्थ चढ़ा। पुलिस ने आरोपी तरुण को हरियाणा के पलवल से गिरफ्तार किया। पुलिस उपायुक्त बनिया ने कहा, "युवती ने वाहन की तस्वीर खींचकर अपनी बुद्धिमत्ता का परिचय दिया, जिससे मामले को सुलझाने में मदद मिली। हमें ऐसी और लड़कियों की जरूरत है, जो यह जानती हों कि उन्हें अपनी सुरक्षा किस प्रकार करनी है।"