नोटबंदी को मिला बिहार की जनता का पूरा सहयोग, विपक्ष मिलकर जता रहा विरोध

Edited By Punjab Kesari,Updated: 08 Nov, 2017 01:10 PM

demonetisation get complete support of the people of bihar

नोटबंदी को एक साल पूरे हो चुके हैं। आज के दिन को कोई नोटबंदी के पक्ष में मना रहा है तो कोई इसका विरोध कर रहा है। नोटबंदी को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष में तनाव का माहौल फैला हुआ है। विपक्ष की लाख कोशिशों के बाद भी बिहार की जनता ने केंद्र सरकार के इस...

पटनाः नोटबंदी को एक साल पूरे हो चुके हैं। आज के दिन को कोई नोटबंदी के पक्ष में मना रहा है तो कोई इसका विरोध कर रहा है। नोटबंदी को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष में तनाव का माहौल फैला हुआ है। विपक्ष की लाख कोशिशों के बाद भी बिहार की जनता ने केंद्र सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है।

नोटबंदी के प्रभाव से राज्य की आर्थिक व्यवस्था कई महीनों तक अस्त-व्यस्त रही। इसके बावजूद सरकार को बिहार की जनता का भरपूर समर्थन मिला है। आयकर विभाग के अनुसार नोटबंदी का प्रभाव आंकड़ों को देखने से साफ होता है। बिहार में करीब 15 हजार करोड़ के कालेधन का पर्दाफाश हुआ है। कई फर्जी कंपनियों का खुलासा हुआ, कई भ्रष्टाचार लोगों पर पुलिस द्वारा नकेल कसी गई।

राज्य पुलिस हुई सचेत 
राज्य पुलिस नोटबंदी के एक साल पूरे होने पर राज्य के सभी जिलों में सुरक्षा को लेकर सचेत हो गई है। हंगामे मचाने वालों के साथ सख्ती से निपटने के आदेश सभी जिलों के डीएम व एसपी को जारी कर दिए गए हैं। 
PunjabKesari
राजद-कांग्रेस कर रही भाजपा का विरोध
राजद-कांग्रेस के नेता बुधवार को कंधे से कंधा मिलाकर केंद्र की भाजपा सरकार पर हल्ला बोलने की तैयारी में है। आठ नवंबर को काला दिवस के रुप में मनाने का फैसला लिया गया है। राजद-कांग्रेस ने दावा किया है कि यह विरोध भाजपा सरकार की नींद हराम कर देगा। 
 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!