धर्मेंद्र प्रधान ने पढ़ा गलत शपथ पत्र, राष्ट्रपति के टोकने पर सुधारी गलती

Edited By Punjab Kesari,Updated: 03 Sep, 2017 02:22 PM

dharmendra pradhan read wrong oath

रविवार को मोदी कैबिनेट के विस्तार हुआ जिस दौरान 4 मंत्रियों ने कैबिनेट की तो 9 नए मंत्रियों ने राज्य मंत्री की शपथ ली....

नई दिल्ली: रविवार को मोदी कैबिनेट का विस्तार हुआ जिस दौरान धर्मेंद्र प्रधान ने शपथ लेते समय एक वाक्या गलत बोल दिया, जिस पर राष्ट्रपति रामनाथा कोविंद ने उन्हें टोकते हुए उस वाक्य को दोहराने को कहा। इसके बाद प्रधान ने सही-सही उस वाक्य को पढ़ा। दरअसल धर्मेंद्र प्रधान संसूचित शब्द का सही से उच्चारण नहीं कर सके, उन्होंने संसूचित की जगह सूचित बोल दिया, जिसके बाद राष्ट्रपति ने उन्हें टोकते हुए दोबारा इस शब्द को बोलने के लिए कहा।

पहले भी नेताओं को गलत उच्चारण के चलते टोक चुके हैं कोविंद
इससे पहले भी रामनाथ कोविंद शपथ ग्रहण के दौरान नेताओं को गलत उच्चारण के चलते टोक चुके हैं। कोविंद जब बिहार के राज्यपाल थे तो उन्होंने लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजप्रताप को भी शपथ ग्रहण समारोह में रोक दिया था। यादव ने भी गलत शपथ ली थी, जिसके बाद उन्हें दोबारा शपथ लेने को कहा गया। धर्मेंद्र प्रधान अभी तक मोदी सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) थे। उन्होंने पेट्रोलियम-प्राकृतिक गैस मंत्रालय में अहम काम किया है। देशभर में उज्जवला योजना को लागू करने में उनकी अहम भूमिका है। प्रधान बिहार से राज्यसभा सांसद हैं और रहने वाले ओडिशा के अंगुल से हंै।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!