Edited By Punjab Kesari,Updated: 11 Sep, 2017 02:27 PM
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए किए गए आपत्तिजनक ट्वीट को लेकर गंभीर आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं।
नई दिल्लीः कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए किए गए आपत्तिजनक ट्वीट को लेकर गंभीर आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं। विहिप के अंतर्राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव सुरिन्द्र जैन ने कांग्रेस हाईकमान से कहा है कि एक मैंटल अस्पताल में उन्हें रखा जाए।
जैन ने कहा, ‘‘वह इस संबंध में टिप्पणी करना नहीं चाहते क्योंकि कांग्रेस भी उनको (दिग्विजय) गंभीरता से नहीं लेती। मैं कांग्रेसी नेताओं से अपील करना चाहूंगा कि वे एक बड़े मैंटल अस्पताल का चयन करें और दिग्विजय को वहां भर्ती करवाएं क्योंकि ऐसा दिखाई देता है कि वह अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं।’’