‘डर्टी बम’ ने उड़ाई पूरी दुनिया की नींद

Edited By ,Updated: 31 Jul, 2016 11:14 AM

dirty bomb

तबाही का सामान ‘डर्टी बम’ जिसने पूरी दुनिया की नींद उड़ा रखी है, ने राजस्थान ए.टी.एस. को भी दहशत में डाल दिया है। दरअसल दौसा में एक ऐसे गिरोह का खुलासा हुआ है जो रेडियो एक्टिव पदार्थ की खरीद-फरोख्त करता था।

दौसा: तबाही का सामान ‘डर्टी बम’ जिसने पूरी दुनिया की नींद उड़ा रखी है, ने राजस्थान ए.टी.एस. को भी दहशत में डाल दिया है। दरअसल दौसा में एक ऐसे गिरोह का खुलासा हुआ है जो रेडियो एक्टिव पदार्थ की खरीद-फरोख्त करता था। बता दें रेडियो एक्टिव इरिडियम 192 और कॉपर इरिडियम यानी राइस पुलर को अगर अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बेचा जाए तो इसकी कीमत 60 लाख से 60 करोड़ रुपए तक होती है। आतंक के इस युग में दुनिया का सबसे बड़ा खतरा है ‘डर्टी बम’। यानी रेडियो एक्टिव पदार्थ से बना बम। रेडियो एक्टिव पदार्थ के सीधे संपर्क से इंसान की जान भी जा सकती है। ‘डर्टी बम’ पूरे के पूरे शहर को कैंसर से मार सकता है।

डर्टी बम परमाणु बम तो नहीं होता लेकिन इसमें भी यूरेनियम या थोरियम की तरह ही रेडियो एक्टिव पदार्थ का इस्तेमाल होता है। उल्लेखनीय है कि राजस्थान ए.टी.एस. इस घर में  यह पदार्थ कांच के एक बॉक्स में पैक करके रखा गया था। इसके साथ ही इस घर से एक सिलैंडर, रेडियो एक्टिव किरणों से बचाव की पोशाकें, भारत, अमरिका और इंग्लैंड समेत कई देशों के परमाणु संस्थानों के दस्तावेज में बरामद हुए। पुलिस हैरान थी कि तबाही की इतनी बड़ी सामग्री इस घर तक कैसे पहुंची? ए.टी.एस. के लिए सबसे बड़ी चौंकाने वाली बात थी कि इस घर में इस सामग्री को बेचने के लिए बाकायदा मंडी लगाई गई थी।
 

ए.टी.एस. ने रेडियो एक्टिव पदार्थ बेचने और खरीदने वाले 16 लोगों को भी गिरफ्तार किया।  खरीदार मुंबई, बेंगलूर, दिल्ली और सूरत से आए थे। बहरहाल जब ए.टी. एस. को यह पता चला कि यह गिरोह फर्जीवाड़ा कर रहा था तब जांच अधिकारियों की सांस में सांस आई। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!