Edited By Punjab Kesari,Updated: 10 Feb, 2018 12:30 AM
राजस्थान के जयपुर में जिला जज गजानंद शर्मा शुक्रवार सुबह अपने घर से लापता हो गए जिनका देर रात तक कोई पता नहीं चल सका। बजाज नगर थाना पुलिस में जज के लापता होने की उनके परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसके बाद पुलिस ने कई जगह उनकी तलाश की लेकिन उनका...
नेशनल डेस्क: राजस्थान के जयपुर में जिला जज गजानंद शर्मा शुक्रवार सुबह अपने घर से लापता हो गए जिनका देर रात तक कोई पता नहीं चल सका। बजाज नगर थाना पुलिस में जज के लापता होने की उनके परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसके बाद पुलिस ने कई जगह उनकी तलाश की लेकिन उनका कहीं कोई पता नहीं चला।
पुलिस सूत्रों के अनुसार शर्मा सुबह आठ बजे अपने घर से निकल गए और अपना मोबाइल भी घर पर छोड़ गए। घरवालों ने सोचा कि थोड़ी देर में वह घूमकर वापस आ जाएंगे लेकिन अदालत जाने का समय होने पर भी वह नहीं लौटे तो परिजनों ने उच्च न्यायिक अधिकारियों को इस बारे में इतला की। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई, पुलिस ने आसपास के सभी इलाकों में उन्हें खोजने का प्रयास किया लेकिन कहीं पता नहीं चला।
पुलिस को उनके परिजनों से यह भी पता चला कि उनका लीवर ट्रांसप्लांट कुछ महीनों पहले हुआ था, उसके बाद से वे बीमार चल रहे थे और उनकी भूलने की आदत हो गई थी। बजाज नगर थाने में उनके लापता होने की सूचना के बाद पुलिस ने कई जगह लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला।