‘पोलियो उन्मूलन के लिए डा. हर्षवर्धन भारत और दुनिया के हीरो’

Edited By Punjab Kesari,Updated: 25 Feb, 2018 06:12 PM

dr harshvardhan for the eradication of polio india and heroes of the world

संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) के कार्यकारी निदेशक एरिक सोलहिम ने भारत में पोलियो उन्मूलन की दिशा में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डा. हर्षवर्धन के प्रयासों को विशिष्ट बताया है। सोलहिम ने रविवार को एक कार्यक्रम में कहा कि...

नई दिल्ली : संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) के कार्यकारी निदेशक एरिक सोलहिम ने भारत में पोलियो उन्मूलन की दिशा में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डा. हर्षवर्धन के प्रयासों को विशिष्ट बताया है।

सोलहिम ने रविवार को एक कार्यक्रम में कहा कि पोलियो जैसी खतरनाक बीमारी का भारत से उन्मूलन कर अन्य विकासशील देशों के लिए मार्गदर्शक की भूमिका अदा की है। उन्होंने कहा ‘भारत को पोलियो की भयावह स्थिति से उबारने में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डा. हर्षवर्धन के सार्थक प्रयासों ने उन्हें भारत और विश्व का हीरो बना दिया है।’

संयुक्त राष्ट्र अवर महासचिव सेलहिम ने कहा कि वह 30 साल पहले जब भारत आए थे तब यहां पोलियो के मरीज हजारों की संख्या में दिखते थे लेकिन आज यह संख्या शून्य हो गई है। उन्होंने कहा कि वह डा. हर्षवर्धन को भारत के पोलियो उन्मूलन हीरो के रूप में जानते थे। अब वह पर्यावरण और विज्ञान एवं प्रोद्यौगिकी के क्षेत्र में भारत के वैश्विक दायित्वों की पूर्ति की दिशा में सतत प्रयत्नशील हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!