Edited By Punjab Kesari,Updated: 28 Feb, 2018 12:53 PM
होली का त्यौहार नजदीक आते ही महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं भी बढ़ जाती है। कई हुड़दंगी युवक होली के बहाने शर्मनाक हरकतों को अंजाम देते हैं। ऐसा ही एक अनुभव दिल्ली विश्वविद्यालय की एक छात्रा ने सोशल मीडिया पर शेयर किया...
नेशनल डेस्क: होली का त्यौहार नजदीक आते ही महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं भी बढ़ जाती है। कई हुड़दंगी युवक होली के बहाने शर्मनाक हरकतों को अंजाम देते हैं। ऐसा ही एक अनुभव दिल्ली विश्वविद्यालय की एक छात्रा ने सोशल मीडिया पर शेयर किया। छात्रा के अनुसार कुछ युवकों ने होली के बहाने उस पर 'वीर्य से भरा' गुब्बारा फेंक दिया। छात्रा का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
ग्रेजुएशन फर्स्ट इयर की इस छात्रा ने अपने इंस्टाग्राम पर दर्द बयां करते हुए लिखा कि मैं अपनी एक दोस्त के साथ रिक्शे से अपने घर वापस लौट रही थी तभी कुछ लोगों ने 'बुरा न मानो होली है' कहते हुए उस पर गुब्बारा फेंक दिया। गुब्बारे के अंदर का पदार्थ उसकी ड्रेस पर फैल गया। छात्रा ने बताया कि उसमें एक अजीब तरह की गंध आ रही थी जब वह पदार्थ सूख गया तो उसकी ड्रेस पर सफेद निशान रह गए। वह समझ नहीं पाई कि वो क्या है। जब वह हॉस्टल लौटी तो उसकी सहेली ने बताया कि यह स्पर्म है।
छात्रा ने लिखा कि यह जानकर उसे बहुत गुस्सा और घृणा आई। छात्रा ने इंस्टाग्राम पर दो और पोस्ट शेयर करते हुए अपमानजनक व्यवहार और महिला होने के कारण इस तरह की होने वाली घटनाओं को बयां किया। छ़ात्रा का पोस्ट वायरल होने के बाद लड़कियों ने #MyWhiteKurta के साथ अपने साथ हुए इस तरह के हादसों को सोशल मीडिया पर शेयर किया। वहीं पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हमें अभी तक इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है लड़की से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है ताकि जांच आगे बढ़ाई जा सके।