Edited By Punjab Kesari,Updated: 25 Oct, 2017 06:19 PM
चुनाव आयोग ने वेंकैया नायडू के उपराष्ट्रपति बनने पर राजस्थान की खाली हुई राज्यसभा सीट पर चुनाव की घोषणा कर दी है। प्रदेश में राज्यसभा की एक सीट के लिए 16 नवंबर को चुनाव होंगे। संख्या बल के हिसाब से भाजपा प्रत्याशी का जीतना तय माना जा रहा है।...
नेशनल डेस्क: चुनाव आयोग ने वेंकैया नायडू के उपराष्ट्रपति बनने पर राजस्थान की खाली हुई राज्यसभा सीट पर चुनाव की घोषणा कर दी है। प्रदेश में राज्यसभा की एक सीट के लिए 16 नवंबर को चुनाव होंगे। संख्या बल के हिसाब से भाजपा प्रत्याशी का जीतना तय माना जा रहा है।
चुनाव के लिए 30 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होने के साथ नामांकन प्रक्रिया भ्री शुरू हो जायेगी। 6 नवंबर नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख होगी। 7 नवंबर को नामांकनों की जांच की जायेगी जबकि 9 नवंबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। 16 नवंबर को सुबह 9 बजे से अपरान्ह 4 बजे तक वोट डाले जाएंगे। वहीं 16 नवंबर को मतदान कराया जाएगा और पांच बजे बाद मतगणना की जाएगी।
आपको बतां दे कि नायडू राजस्थान से राज्यसभा में भाजपा के सदस्य थे और उपराष्ट्रपति पद के लिये नामांकन से पहले उन्होंने संसद के उच्च सदन से गत 10 अगस्त को इस्तीफा दे दिया था। उनका कार्यकाल चार जुलाई 2022 को पूरा होना था। आयोग ने इस सीट के लिये आज चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया।