EVM छेड़छाड़: आपस में भिड़े कांग्रेसी,तिवारी बोले-कैप्टन भूल गए 2010 का किस्सा

Edited By ,Updated: 13 Apr, 2017 01:48 PM

evm tampered congress leader clashed with each other

ईवीएम से छेड़छाड़ के मुद्दे पर कांग्रेसी आपस में ही भिड़ गए हैं। पंजाब मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बुधवार को चुनाव आयोग की वकालत करते हुए कहा कि अगर मशीन से छेड़छाड़ होती तो पंजाब में मेरी नहीं अकालियों की जीत होती।

नई दिल्ली: ईवीएम से छेड़छाड़ के मुद्दे पर कांग्रेसी आपस में ही भिड़ गए हैं। पंजाब मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बुधवार को चुनाव आयोग की वकालत करते हुए कहा कि अगर मशीन से छेड़छाड़ होती तो पंजाब में मेरी नहीं अकालियों की जीत होती। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी ने पंजाब के मुख्यमंत्री पर सवाल उठा दिया है। मनीष तिवारी ने अमरिंदर सिंह पर हमलावर होते हुए कहा कि उन्होंने ही 2010 और 2011 में बतौर पंजाब कांग्रेस समिति अध्यक्ष यह दिखाया था कि कैसे ईवीएम से छेड़छाड़ किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जब अमरिंदर सिंह पंजाब कांग्रेस समिति के अध्यक्ष थे उस वक्त उन्होंने ईवीएम से कैसे गोलमाल किया जा सकता, इसका प्रदर्शन किया था।

बता दें कि कांग्रेस यूपी-उत्तराखंड में हारने के बाद लगातार भाजपा पर आरोप लगा रही है कि ईवीएम मशीन से छेड़छाड़ हुई, इसलिए भाजपा ने जीत हासिल की है। वहीं कैप्टन अमरिंदर ने कहा कि अगर ईवीएम से छेड़छाड़ होती तो वह सत्ता में नहीं होते। उनका यह रुख कांग्रेस के रुख के विपरीत है। कैप्टन अमरिंदर से पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व कानून मंत्री वीरप्पपा मोईली ने भी ईवीएम का बचाव किया था। बता दें कि पंजाब में विधानसभा की 117 सीटों में से 77 पर कांग्रेस ने जीत दर्ज कर एक दशक से सत्ता में काबिज अकाली-भाजपा को बाहर का रास्ता दिखाया।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!