Edited By ,Updated: 21 Nov, 2016 06:57 PM
धरती पर स्वर्ग के नाम से मशहूर कश्मीर घाटी में सोमवार को सीजन की पहली बर्फबारी हुई।
श्रीनगर: धरती पर स्वर्ग के नाम से मशहूर कश्मीर घाटी में सोमवार को सीजन की पहली बर्फबारी हुई। बर्फबारी सोनमर्ग के ऊंचे क्षेत्रों में हुई है। वहीं जोजिला के आस-पास के क्षेत्रों में भी बर्फबारी दर्ज की गई। स्नोफाल होने से कश्मीर का तापमान काफी गिर गया है। जानकारी के अनुसार हल्की बर्फबारी होने के बाद भी कश्मीर के तापमान में माइन्स 4 डिग्री तक की गिरावट आई है।