चूहे ने रोकी एअर इंडिया की उड़ान, नौ घंटे लेट हुई फ्लाइट

Edited By Punjab Kesari,Updated: 28 Aug, 2017 12:18 PM

flight nine hours late for the rat

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अमेरिका के सन फ्रांसिस्को जाने वाला विमान...

नई दिल्ली: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अमेरिका के सन फ्रांसिस्को जाने वाला विमान एक चूहे के कारण नौ घंटे लेट हो गया जिससे यात्रियों को कई परेशानी का सामना करना पड़ा। दरअसल रविवार को एयर इंडियाएयरपोर्ट से उड़ान भरने ही वाली कि फ्लाइट में चूहा दिखाई दिया। जिसके बाद फ्लाइट को वापस टर्मिनल पर लाया गया और उसमें कीटनाक्षक दवाई का उपयोग किया गया। इसके बाद नए क्रू के साथ एयर इंडिया 173 फ्लाइट ने निर्धारित समय के बजाय दिन में उड़ान भरी। इस फ्लाइट का निर्धारित समय रविवार सुबह अढ़ाई बजे का था। 

 कमांडर और पायलट्स ढूंढने में लगे 6 घंटे
एयर इंडिया के चेयरमेन राजीव बंसल ने फ्लाइट का इतनी देरी से उडऩा गंभीर मुद्दा बताया। उन्होंने बताया कि  बोइंग 777 172 इकॉनोमी और 34 बिजनेस क्लास यात्रियों के साथ लगभग पूरी भरी हुई थी। जैसे ही फ्लाइट उड़ान भरने की तैयारी करने लगी कि तभी एक चूहा नजर आया। इसके बाद फ्लाइट को वापस टर्मिनल पर लाया गया और यात्रियों को उसमें से उतार दिया गया। करीब 6 घंटों तक अधिकारियों को फ्लाइट के लिए 2 कमांडर और 2 को-पायलट्स ढूंढने में समय लग गया क्योंकि पहले वाले क्रू की ड्यूटी का समय खत्म हो गया था और इतने लंबे समय तक फ्लाइट को किसी कारणवश रोके रखने पर पहला वाला क्रू काम नहीं करता है। 

इस सारी प्रक्रिया में फ्लाइट को उड़ान भरने में पूरे 9 घंटे लग गए। इस मामले को लेकर अधिकारियों का कहना है कि कई बार खाना खाते समय यात्रियों से वह खाना जमीन पर भी गिर जाता है जिसके कारण चूहे कैबिन फ्लोर पर बिजी रह पाते हैं। चूहे ज्यादातर केटरिंग वेन्स के कारण ही फ्लाइट में दाखिल हो पाते हैं। यह केवल एयर इंडिया की ही नहीं प्रत्येक देश की फ्लाइट की परेशानी है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!