चारा घोटाला: पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव एवं जगन्नाथ मिश्रा की अदालत में पेशी

Edited By Punjab Kesari,Updated: 09 Jun, 2017 06:35 PM

fodder scam former chief minister lalu yadav and jagannath mishra s court

बहुचर्चित चारा घोटाले मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और जगन्नाथ मिश्रा केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो  (सीबीआई) की विशेष अदालत में पेश ...

रांची : बहुचर्चित चारा घोटाले मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और जगन्नाथ मिश्रा केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो  (सीबीआई) की विशेष अदालत में पेश हुए। सीबीआई के विशेष न्यायाधीश शिवपाल सिंह की अदालत मे यादव और मिश्रा पेश हुए। देवघर कोषागार से करीब 97 लाख रुपए अवैध निकासी से जुड़े आरसी 64ए/96 इस मामले में यादव को पहले ही जमानत मिल चुकी है जबकि अदालत में आज सशरीर उपस्थित होने के बाद मिश्रा को भी आज जमानत मिल गई।

वहीं, चारा घोटाले के एक अन्य मामले में राजद प्रमुख यादव आज सीबीआई के विशेष न्यायाधीश प्रदीप कुमार की अदालत में भी पेश हुए। रांची के डोरंडा कोषागार से 139.37 करोड़ अवैध निकासी से जुड़ा आरसी 47ए/96 मामला चारा घोटाले में सबसे अधिक अवैध निकासी का है।

गौरतलब है कि चारा घोटाले मामले में सीबीआई की विशेष अदालत द्वारा राजद अध्यक्ष यादव समेत अन्य को चाईबासा कोषागार से अवैध निकासी से जुड़े आरसी 20ए/96 मामले में सजा सुनाई जा चुकी है। लेकिन सजायाफ्ता राजद सुप्रीमों चारा घोटाले से संबंधित अन्य सभी मामलों में अभी जमानत पर है। इस बीच मनी लाउङ्क्षड्रग से जुड़े मामले में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा भी आज विशेष न्यायालय में पेश हुए। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!