22 सालों में पहली बार भाजपा 100 सीटों से नीचे

Edited By Punjab Kesari,Updated: 19 Dec, 2017 10:33 AM

for the first time in 22 years  bjp is below 100 seats

गुजरात विधानसभा चुनाव में जीत के बावजूद भारतीय जनता पार्टी को 22 साल में अब तक का सबसे बड़ा झटका लगा है। पार्टी 22 सालों में पहली बार 100 सीटों से नीचे लुढ़क गई है। इससे पहले भाजपा को 1990 में 67 सीटें हासिल हुई थीं और पार्टी का वोट प्रतिशत 26.69...

नेशनल डैस्कः गुजरात विधानसभा चुनाव में जीत के बावजूद भारतीय जनता पार्टी को 22 साल में अब तक का सबसे बड़ा झटका लगा है। पार्टी 22 सालों में पहली बार 100 सीटों से नीचे लुढ़क गई है। इससे पहले भाजपा को 1990 में 67 सीटें हासिल हुई थीं और पार्टी का वोट प्रतिशत 26.69 रहा था। उसके बाद पार्टी कभी भी गुजरात में 100 सीटों से नीचे नहीं आई है। 22 सालों बाद ऐसा पहली बार हुआ जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गढ़ में पार्टी 3 अंकों का आंकड़ा नहीं छू सकी।

PunjabKesari

2014 के मुकाबले पार्टी का प्रदर्शन सुधरा
कांग्रेस के वोट 8 प्रतिशत बढ़े, 59 सीटें भी बढ़ीं

इस विधानसभा चुनाव दौरान कांग्रेस ने गुजरात में 2014 के स्तर से जबरदस्त वापसी की है। 2014 के लोकसभा चुनाव दौरान पार्टी न सिर्फ सभी 26 लोकसभा सीटें हार गई थी बल्कि इन सीटों के अधीन आने वाली 182 विधानसभा सीटों में से 164 विधानसभा सीटों पर भी भाजपा ने बढ़त बना ली थी। सोमवार के नतीजों के दौरान कांग्रेस ने 2014 के अपने स्तर से बढ़त हासिल कर ली है। हालांकि 2012 में पार्टी के पास 61 सीटें थीं लेकिन 2014 का चुनाव आते-आते भाजपा ने आक्रामक राजनीति करते हुए कांग्रेस के हिस्से की 43 सीटों पर भी बढ़त बना ली थी। इसी बढ़त के आधार पर भाजपा के प्रधान अमित शाह ने इस विधानसभा चुनाव में पार्टी के लिए 150 सीटों का लक्ष्य रखा था लेकिन भाजपा इस लक्ष्य से काफी पीछे रह गई।

PunjabKesari

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!