वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पतंगराव कदम का मुंबई में निधन, राहुल गांधी ने जताया दुख

Edited By Punjab Kesari,Updated: 10 Mar, 2018 09:13 AM

former congress leader patangrao kadam dies

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री पतंगराव कदम का शुक्रवार रात यहां एक अस्पताल में निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी है। महाराष्ट्र कांग्रेस ने भी उनके निधन की पुष्टि की है। वह 72 साल के थे। उनके परिवार में बेटा...

मुंबई: वरिष्ठ कांग्रेस नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री पतंगराव कदम का शुक्रवार रात यहां एक अस्पताल में निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी है।महाराष्ट्र कांग्रेस ने भी उनके निधन की पुष्टि की है। वह 72 साल के थे। उनके परिवार में बेटा विश्वजीत कदम है।

युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता विश्वजीत कदम ने वर्ष 2014 के आम चुनाव में पुणे सीट से चुनाव लड़ा था लेकिन वह हार गए थे। कांग्रेस की दिग्गज नेता सोनिया गांधी लीलावती अस्पताल गई थीं जहां कदम का किडनी का इलाज चल रहा था। वह पिछले कुछ दिनों से जीवन रक्षक प्रणाली पर थे क्योंकि उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई थी। 

पश्चिमी महाराष्ट्र के सांगली जिले में निम्न मध्य वर्गीय परिवार में पैदा हुए कदम राजनीति और शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से काफी आगे गए। वह कांग्रेस से जुड़ गए और चार बार विधानसभा के लिए चुने गए। उन्होंने भारती विद्यापीठ डीम्ड विश्वविद्यालय की भी स्थापना की। वह कांग्रेस- राकांपा सरकार में सहकारिता एवं वन जैसे अहम विभागों का कामकाज संभाला। वह महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम के अध्यक्ष भी रहे।

कांग्रेस के लिए अपूरणीय क्षति है कदम का निधन: राहुल
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री पतंगराव कदम के निधन पर शोक जताया और कहा कि यह उनकी पार्टी के लिए ‘‘ अपूरणीय क्षति’’ है। गांधी ने ट्विटर पर कहा, ‘‘ वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और शिक्षाविद पतंगराव कदम जी के निधन पर मैं गहरा शोक जताता हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ यह कांग्रेस पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है। इस दुख की घटी में उनके परिवार को मेरा प्यार और सहयोग।’’     

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!