Edited By ,Updated: 11 Dec, 2016 09:36 AM
देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह आज निजी दौर पर मोहाली में पहुंचे।
मोहाली (नियामियां): देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह आज निजी दौर पर मोहाली में पहुंचे। वह अपने बहुत ही पुराने दोस्त प्रो. रछपाल मल्होत्रा व उनकी पत्नी डॉ. तेजिंद्र मल्होत्रा को मिलने के लिए आए थे। उनके साथ उनकी धर्मपत्नी गुरशरन कौर भी थी। डॉ. मनमोहन सिंह पूरे 12 बजे मोहाली के फेज-5 पहुंचे। उनका स्वागत प्रो. मल्होत्रा व उनके परिवार ने किया। प्रो. मल्होत्रा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि डॉ. मनमोहन सिंह जब 1962 में पंजाब यूनिवॢसटी में पढ़ाते थे तब उनके साथ (प्रो. रशपाल) की दोस्ती हो गई थी।
उन्होंने बताया कि डॉ. मनमोहन सिंह को लोग रिजर्व बैंक के गवर्नर, केंद्रीय वित्त मंत्री व देश के प्रधानमंत्री के तौर पर ही जानते हैं पर बहुत कम लोग को ही पता है कि वह पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रताप सिंह कैरों के सलाहाकार भी रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रो. मलूका राज आनंद उनके अध्यापक थे और डॉ. मनमोहन सिंह भी उनके साथ ही काम करते थे। प्रो. आनंद भी कैरों के सलाहाकार थे। उन्होंने बताया कि कैरों डॉ. मनमोहन सिंह से अकसर वित्तीय मामलों के साथ-साथ पंजाब के विकास संबंधी सलाह लिया करते थे। प्रो. रछपाल ने बताया कि वह खुद भी कैरों के साथ मिलकर पंजाब के विकास के लिए काम करते थे। प्रो. रछपाल ने बताया कि उन्होंने सेंटर फॉर रिसर्च इन रूरल एंड इंडस्ट्रीज डिवैल्पमैंट (क्रिड) के साथ ही डॉ. मनमोहन सिंह को जोड़ा था। वह क्रिड की गवॄनग बॉडी के मैंबर भी रह चुके हैं।