ब्रिटेन की सबसे प्रभावशाली अश्वेत चुनी गई भारतवंशी महिला, पॉवरलिस्ट’ में टॉप पर

Edited By Punjab Kesari,Updated: 25 Oct, 2017 03:12 PM

gina miller named britain  s most influential black person

भारतीय मूल की प्रचारक गीना मिलर को इस साल ब्रिटेन की सबसे प्रभावशाली अश्वेत व्यक्ति चुना गया है। उन्हें यह सम्मान कानूनी लड़ाई जीतने के लिए दिया गया है, जिसमें उन्होंने संसदीय अनुमति के बिना ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरीजा मे को  ब्रेक्जिट की...

लंदन: भारतीय मूल की प्रचारक गीना मिलर को इस साल ब्रिटेन की सबसे प्रभावशाली अश्वेत व्यक्ति चुना गया है। उन्हें यह सम्मान कानूनी लड़ाई जीतने के लिए दिया गया है, जिसमें उन्होंने संसदीय अनुमति के बिना ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरीजा मे को  ब्रेक्जिट की प्रक्रिया शुरू करने से रोका था।

अफ्रीकी और अफ्रीकी कैरेबियाई विरासत के 100 लोगों की 2018 ‘पॉवरलिस्ट’ में गीना मिलर (52) शीर्ष पर हैं। ‘पावरफुल मीडिया’ ने कल यह सूची लंदन में प्रकाशित की। गीना नादिरा सिंह उर्फ गीना मिलर का जन्म ब्रिटिश गुयाना (अब गुयाना) में हुआ था। वह गुयाना के पूर्व अटार्नी जनरल दूनदान सिंह की बेटी हैं। गीना ने ‘बेस्ट फॉर ब्रिटेन’ अभियान में एक प्रमुख प्रचारक की भूमिका निभाई थी।

ब्रिटेन के यूरोपीय संघ से अलग होने के मामले पर अपना रूख व्यक्त करने पर सोशल मीडिया पर ब्रेग्जिटर्स द्वारा निशाना बनाए जाने के बाद से उन्हें और उनके परिवार को लंदन में कड़ी सुरक्षा मुहैया कराई गई। वह लंदन में अपने पति और 3 बच्चों के साथ रहती है।  उन्होंने कहा कि मेरे जिस कदम की इतनी आलोचना की गई उसके लिए सम्मान मिलना अछ्वुत है। 
 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!