Edited By ,Updated: 12 Aug, 2016 09:20 AM
समय इतनी रफ्तार से बदल गया है कि लड़के तो बेपरवाह थे ही लेकिन लड़कियों की शर्म भी कम होती जा रही है।
श्रीगंगानगर: समय इतनी रफ्तार से बदल गया है कि लड़के तो बेपरवाह थे ही लेकिन लड़कियों की शर्म भी कम होती जा रही है। कुछ ऐसे ही देखने को मिला गुरुवार को राजस्थान में। लड़का और लड़की दोनों ही नशे की हालात में थे। लड़के ने लड़की को बाइक की टंकी पर बिठाया हुआ था और उससे मस्ती करते हुए बाइक सड़कों पर घुमा रहा था। लोगों ने इसकी सूचना ट्रैफिक पुलिस को दी तो एक हवलदार ने बाइक रुकवाने की कोशिश की लेकिन कट मारकर आगे निकल गया।
ट्रैफिक पुलिस ने दोनों का पीछा शुरू कर दिया। बाइक सवार को पकड़ने के लिए कई जगह पुलिसकर्मियों को भी सतर्क किया गया। आखिरकार दोनों पुलिस के हात लगे तो उन्हें पकड़कर ट्रैफिक थाना में ले जाया गया। थानाप्रभारी सुभाष बिजारणिया ने बताया कि दोनों ही नशे में थे। लड़के मनोज अग्रवाल ने ज्यादा नशा कर रखा था।
जब लड़की के परिजनों को इसकी सूचना दी गई तो वे थाने में आए और थानाप्रभारी से मिन्नतें करते हुए लड़की माफ कर देने की अपील की। घरवालों के काफी मिन्नतें करने के बाद युवती को छोड़ दिया गया लेकिन युवक मनोज पर एमवी एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने दोनों का मैडीकल चैकअप भी करवाया तो डॉक्टरों ने दोनों के नशा किए होने की पुष्टि की। फिलहाल युवक पुलिस हिरासत में है।