सेना के वाहन की चपेट में आने से 12 वर्षीय एक बच्ची की मौत के बाद झड़पें, 25 घायल

Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Jul, 2017 03:55 PM

girl hitted by army vehicle death

दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में आज 12 वर्षीय एक लडक़ी की वाहन से रौंदे जाने पर मौत है गई। कथित तौर पर वह वाहन सेना का था।

श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में आज 12 वर्षीय एक लडक़ी की वाहन से रौंदे जाने पर मौत है गई। कथित तौर पर वह वाहन सेना का था। पुलिस ने इस बारे में जानकारी दी। वहीं, घटना के तुरन्त बाद लोगों और सुरक्षाबलों के बीच हिंसक झड़पें हुई जिनमें कम से कम 25 लोग घायल हो गए। प्रदर्शनकारियों ने सेना के चालक की गिरफ्तारी की मांग की।


पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि जिले के एग्लर जैनापुरा इलाके की निवासी अरूफा फारूक आज सुबह अपने घर के पास सेना के एक वाहन की चपेट में आकर घायल हो गई थी। उन्होंने बताया कि घटना के बाद अरूफा को जैनापोरा के उप-जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहां उसकी मौत हो गई। इस घटना को बाद से लोगों में आर्मी को लेकर रोष उत्पन्न हो गया है। जैनापोरा इलाके के लोगों ने घटना के बाद आर्मी के खिलाफ  नारेबाजी करनी शुरू कर दी है। प्रदर्शनकारियों को खदेडऩे के लिए सुरक्षाबलों ने आंसू गेस और पेलेट गन का इस्तेमाल किया।


प्रदर्शनकारियों ने उनपर पत्थराव किया। दोनो पक्षों के बीच झड़पों में कम सें कम 25 लोग घायल हो गए। घायलों में से 24 का इलाज सी.एच.सी. जैनापुरा में किया गया जबकि एक जिसकी आंख में पेलेट लगे थे, को विशेष उपचार के लिए श्रीनगर के अस्पताल रेफर कर दिया गया।

 

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!