14 साल बाद लड़की को खुद के बारे में पता चली ये सच्चाई, रह गई दंग

Edited By Punjab Kesari,Updated: 06 Aug, 2017 01:52 PM

girl lives with parasitic twin for 14 years

इथोपिया की रहने वाली वोर्कितु नॉर्मल लड़कियों की तरह जिंदगी जी रही थी। घर के सारे कामकाज तक वह खुद करती थी लेकिन उसे कभी एहसास नहीं हुआ कि उसमें कुछ अलग है या कोई कमी है।

नेशनल डैस्कः इथोपिया की रहने वाली वोर्कितु नॉर्मल लड़कियों की तरह जिंदगी जी रही थी। घर के सारे कामकाज तक वह खुद करती थी लेकिन उसे कभी एहसास नहीं हुआ कि उसमें कुछ अलग है या कोई कमी है। 14 साल तक सब ठीक-ठाक चलता रहा तभी एक दिन जब उसकी सहेली ने उसके सामने कपड़े बदले तो वह हैरान रह गई क्योंकि वह उसके जैसी नहीं थी। दरअसल वोर्कितु पैरासाइटिक ट्विन की शिकार है। उसके पेट के निचले हिस्से में जन्म से दो अलग से दो एक्स्ट्रा हाथ और पैर जुड़े हुए हैं। जैसे-जैसे वह बड़ी होती गई उसके एक्स्ट्रा हाथ और पैर भी आकार में बढ़ गए। 19 साल की वोर्कितु देबबेत आजतक इस बीमारी से अंजान थी। वहीं वह हमेशा ढीले-ढाले कपड़े पहनती थी जिससे किसी बाहर वाले को भी कभी कोई संदेह नहीं हुआ।
PunjabKesari
परिजनों को लगा शापित है बेटी
वहीं इस पूरे मामले में परिजनों का कहना है कि एक तो वे काफी गरीब है, दूसरा उन्हें लगा कि उनकी बेटी शापित है। किसी को इसकी भनक न लगे इसलिए वे चुप रहे।
PunjabKesari
बदल गई वोर्कितु की जिंदगी
2012 में ऑर्थेपेडिक सर्जन डॉ. एरिक गोकेन ने 8 घंटे की सर्जरी के बाद वोर्कितु की बॉडी से ये एक्स्ट्रा हिस्सा अलग कर दिया। अब वोर्कितु आम लड़की की जिंदगी जी रही है। डॉक्टर्स के मुताबिक, वो अब बिल्कुल नार्मल है और मां भी बन सकती है।

क्या होता है पैरासाइटिक ट्विन
जब महिला के गर्भाशय में दो अंडे फर्टिलाइज होते हैं, तब ट्विन्स पैदा होते हैं लेकिन पैरासाइटिक ट्विन्स का मामला बिल्कुल अलग है। इनमें फर्टिलाइज तो दो अंडे ही होते हैं लेकिन गर्भ में कुछ ऐसी कॉम्प्लीकेशंस आ जाती हैं जिससे दोनों अंडे अलग होने की जगह एकसाथ जुड़ जाते हैं। इससे बच्चा तो एक होता है लेकिन उसके शरीर पर अतिरिक्त अंग बन जाते हैं। जैसे या तो हाथ और पैर दो हो जाते हैं। दुनिया में ऐसे कई मामले देखे गए हैं जहां दो लोगों की बॉडी आपस में जुड़ी होती है।
PunjabKesari
हाल ही में ताजा मामला उत्तरी भारत के पिंडवाड़ा में देखने को मिला जहां एक 22 साल की लड़की ने लड़के को जन्म दिया जिसके शरीर के साथ तीन पैर, तीन हाथ और दो लिंग जुड़े हुए थे। परिजन बच्चे को देखकर डर गए और उस मारने के लिए नदी के पास ले गए लेकिन मातृ छाया अस्पताल के डॉक्टर भरत पाल दांडा ने उसे बचा लिया और मुफ्त में ही बच्चे का इलाज किया। अब बच्चा बिल्कुल स्वस्थ है।

PunjabKesari

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!