Edited By Punjab Kesari,Updated: 15 Jun, 2017 02:59 PM
दिल्ली के वेस्ट पटेल नगर में रहने वाले 25 वर्षीय अर्नव दुग्गल ने पूरी रात अपने दोस्तों संग गर्लफ्रेंड के घर रातभर पार्टी की और सुबह वो फांसी पर लटकता हुआ मिला। अर्नव एमएनसी में काम करता था।
नई दिल्ली: दिल्ली के वेस्ट पटेल नगर में रहने वाले 25 वर्षीय अर्नव दुग्गल ने पूरी रात अपने दोस्तों संग गर्लफ्रेंड के घर रातभर पार्टी की और सुबह वो फांसी पर लटकता हुआ मिला। अर्नव एमएनसी में काम करता था। 12 जून को वह अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने अपनी गर्लफ्रेंड के घर द्वारका सेक्टर-10 के शाकुंतलम अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 441 में गया था। पूरी रात सभी ने मिलकर पार्टी की। अर्नव के सारे दोस्त देर रात वहां से गए तो वहीं अर्नव 13 जून की सुबह अपनी गर्लफ्रैंड के घर से निकला लेकिन थोड़ी ही देर में तबीयत ठीक नहीं होने पर वापिस आ गया। अर्नव और उसकी गर्लफ्रैंड अलग-अलग रूम में सोने चले गए। करीब दोपहर जब उसकी गर्लफ्रैंड सोकर उठी तो उसने देखा कि अर्नव फांसी पर लटका हुआ था। अर्नव की गर्लफ्रैंड ने यह बयान पुलिस को दिया है, हालांकि इस मौत के पीछे काफी रहस्यमयी परिस्थिति हैं जिन पर पुलिस जांच कर रही है।
शाम को परिवार वालों को मिली मौत की सूचना
अर्नव की मौत पर उसके घरवाले सन्न हैं। जहां अर्नव की गर्लफ्रैंड इसे सुसाइड बता रही है वहीं मृतक के परिजन इसे हत्या मान रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें शाम को अर्नव की मौत के बारे में बताया गया। परिजनों ने अर्नव की गर्लफ्रैंड और उसके दूसरे दोस्तों पर आरोप लगाया है कि उन्होंने उनके बेटे की हत्या की है। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।
मौत या हत्या: उलझी गुत्थी
अर्नव के परिजनों ने कहा कि उनके बेटे को किसी तरह का मानसिक तनाव नहीं था। और सबसे बड़ी बात कि गर्लफ्रेंड ने उनको क्यों नहीं फोन किया। वहीं पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। ऐसे में अर्नब ने खुदकुशी की, तो क्यों, इसके बारे में पुलिस को भी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है और न ही उसकी गर्लफ्रैंड ने ज्यादा कुछ बताया। दूसरा रातभर पार्टी के बाद सुबह ऐसा क्या हुआ कि उसने खुदकुशी कर ली। अर्नव की मां अनु दुग्गल ने कहा कि उनकी 12 जून की देर रात बेटे से बात हुई, उसके बाद से उसका फोन स्विच ऑफ आ रहा था, उन्होंने काफी बार उसका नंबर ट्राई भी किया लेकिन लगा नहीं। पुलिस सभी सवालों पर गहरी जांच कर रही है।