Edited By ,Updated: 30 Sep, 2016 07:13 PM
गूगल मुंबई में नया ‘क्लाउड सेवा क्षेत्र’ स्थापित करेगी। इससे प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज यह कंपनी भारत में डेवलपर्स...
नई दिल्ली: गूगल मुंबई में नया ‘क्लाउड सेवा क्षेत्र’ स्थापित करेगी। इससे प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज यह कंपनी भारत में डेवलपर्स तथा उपक्रम ग्राहकों को अपनी क्लाउड प्लेटफार्म सेवाओं की पेशकश करने में मदद करेगी। गूगल ने बयान में कहा कि इसके 2017 में शुरू होने की उम्मीद है। इससे भारतीय ग्राहकों को गूगल क्लाउड प्लेटफार्म सेवाएं तेजी से उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
इसकी घोषणा सैन फ्रांसिस्को में होराइजन कार्यक्रम में की गई। हालांकि, कंपनी ने इसके वित्तीय ब्योरे का खुलासा नहीं किया है। ‘बिजनेस टु बिजनेस’ क्लाउड सेवाओं को नए सिरे से गूगल क्लाउड के रूप में ब्रांड किया गया है। एक अरब से अधिक अंतिम उपयोक्ताओं के साथ गूगल क्लाउड ने भारत और दुनिया में अपनी अच्छी पहुंच बनाई है।
इसके वैश्विक ग्राहकों में स्नैप इंक (पूर्व में स्नैपचैट) नियान्टिक लैंस (पोकेमान गो), टेलस इंटरनेशनल और एवरनोट शामिल हैं। कंपनी ने कहा कि भारत में भी उसके पास हजारों ग्राहक हैं। इनमें विप्रो, अशोक लेलैंड, स्मार्टशिट बाय महिंद्रा एंड महिंद्रा, दैनिक भास्कर समूह और इनशॉट्र्स डॉट काम शामिल हैं।