गणतंत्र दिवस परेड के दौरान Google बताएगा वैकल्पिक मार्ग

Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Jan, 2018 09:10 PM

google will tell alternate routes during republic day parade

गणतंत्र दिवस की राजपथ पर परेड के दौरान मध्य दिल्ली के अधिकांश मार्गों पर यातायात बंद होने के कारण राहगीरों को परेशानी से बचाने के लिए गूगल के ऑनलाइन माध्यमों से वैकल्पिक मार्ग सुझाने का अनुरोध किया गया है। दिल्ली पुलिस ने गूगल से 26 जनवरी को परेड के...

नई दिल्लीः गणतंत्र दिवस की राजपथ पर परेड के दौरान मध्य दिल्ली के अधिकांश मार्गों पर यातायात बंद होने के कारण राहगीरों को परेशानी से बचाने के लिए गूगल के ऑनलाइन माध्यमों से वैकल्पिक मार्ग सुझाने का अनुरोध किया गया है। दिल्ली पुलिस ने गूगल से 26 जनवरी को परेड के दौरान मध्य दिल्ली की ओर आने वाले लोगों को मोबाइल एप, सोशल मीडिया और अन्य ऑनलाइन माध्यमों से वैकल्पिक मार्गों की जानकारी मुहैया कराने को कहा है।

परेड रिहर्सल के साथ कल से रूट डायवर्जन
यातायात पुलिस की ओर से परेड को लेकर विभिन्न मार्गों पर वाहनों की आवाजाही अवरुद्ध करने की जानकारी और वैकल्पिक मार्ग भी गूगल की मदद से सुझाए जाने की व्यवस्था की जा रही है। मंगलवार को परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल के साथ ही यातायात व्यवस्था में बदलाव के प्रतिबंध लागू हो जाएंगे। यातायात पुलिस के विशेष आयुक्त दीपेन्द्र पाठक ने बताया कि परेड के दौरान यातायात में बदलाव से लोगों को कम से कम परेशानी और अधिक से अधिक सुविधा मुहैया कराने के लिये गुगल से मदद की पहल की गयी है।

25 जनवरी को 3 बजे कई रूटों पर प्रतिबंध
परेड की शुरुआत 26 जनवरी को राजपथ पर सुबह नौ बजकर 50 मिनट पर होगी। विजय चौक से लाल किले तक के परेड का रूट राजपथ, इंडिया गेट, तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग और नेताजी सुभाष मार्ग होगा। इन मार्गों के आसपास राहगीरों को परेशानी से बचाने के लिये भारी संख्या में यातायात पुलिस के जवान तैनात रहेंगे।  गणतंत्र दिवस समारोह की औपचारिक शुरुआत सुबह नौ बजे से हो जाएगी। यातायात पुलिस की संयुक्त आयुक्त गरिमा भटनागर ने बताया कि राजपथ पर यातायात 25 जनवरी को दिन में तीन बजे से प्रतिबंधित हो जाएगा। प्रतिबंध गणतंत्र दिवस की परेड खत्म होने तक जारी रहेगा।

आसियान देशों के राष्ट्राध्यक्ष रहेंगे मौजूद
इस दौरान 25 जनवरी को दिन में 11 बजे से रफी मार्ग, जनपथ और मानसिंह रोड से राजपथ को जोडऩे वाले मार्गों पर भी यातायात प्रतिबंधित कर दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस आशय की विस्तृत जानकारी संचार माध्यमों से लगातार दी जा रही है।  इस बीच गणतंत्र दिवस परेड के दौरान राजपथ पर दोनों ओर आकाश में आसियान देशों के लहराते झंडों से भारत और आसियान देशों के बीच प्रगाढ़ रिश्तों की झलक पेश की जायेगी। इस अवसर पर आसियान के दस सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्ष मौजूद रहेंगे। 


 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!