Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Jan, 2018 11:00 AM
गुजरात के महीसागर जिले में पृथ्वी के सबसे बड़े जीव माने जाने वाले डायनासोर का एक अंडा मिला है। बताया जा रहा है कि गांव में एक जगह खुदाई के दौरान यह अंडा पाया गया है। इसको लेकर स्थानीय लोगों के बीच बहुत उत्साह बना हुआ है।
नई दिल्ली; गुजरात के महीसागर जिले में पृथ्वी के सबसे बड़े जीव माने जाने वाले डायनासोर का एक अंडा मिला है। बताया जा रहा है कि गांव में एक जगह खुदाई के दौरान यह अंडा पाया गया है। इसको लेकर स्थानीय लोगों के बीच बहुत उत्साह बना हुआ है।
जानकारी मुताबिकगांव में घर बनाने के लिए खुदाई चल रही थी। तभी जमीन में एक गोलाकार पत्थर का टुकड़ा दिखा। गांव वालों को शक हुआ कि यह पत्थर नहीं कोई और चीज है। ग्रामीणों ने अंडे को स्थानीय अधिकारियों को सौंप दिया है। वह अब इसे भारत के भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग में भेज देंगे। यहां प्रयोगशाला में इस बात की जांच की जाएगी कि अंडा वास्तविक है या नहीं। ताकि यह पता लगाया जा सके कि दुनिया की सबसे बड़ी जीवित प्रजाति की विलुप्त प्रजातियों में से एक का यह अंडा है।