गुजरात: पिछले दो साल में 184 शेरों की मौत

Edited By Punjab Kesari,Updated: 05 Mar, 2018 07:09 PM

gujarat 184 lions die in the last two years

गुजरात में पिछले दो साल में कुल 184 शेरों की मौत हुई हैं जिनमें से 74 मादाएं, 71 शावक और 39 नर शेर हैं।  राज्य के वन मंत्री गणपत वसावा ने सोमवार को विधानसभा में एक प्रश्न के उत्तर में यह जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2016 में 104 (12 अप्राकृतिक और...

गांधीनगर: गुजरात में पिछले दो साल में कुल 184 शेरों की मौत हुई हैं जिनमें से 74 मादाएं, 71 शावक और 39 नर शेर हैं।  राज्य के वन मंत्री गणपत वसावा ने सोमवार को विधानसभा में एक प्रश्न के उत्तर में यह जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2016 में 104 (12 अप्राकृतिक और 92 प्राकृतिक कारणों से) जबकि 2017 में 80 (20 अप्राकृतिक और 60 प्राकृतिक कारणों से) शेरों की मौत हुई हैं।

कुल मिला कर मात्र 32 अप्राकृतिक कारणों से मरे हैं। हर पांच साल पर होने वाली सिंह गणना के अनुसार गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र में स्थित गिर वन क्षेत्र, जिसे दुनिया में एशियाई शेरों का एकमात्र निवास माना जाता है, और इसके आसपास वर्ष 2015 तक कुल 523 शेर थे। अगली गणना 2020 में होगी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!