गुजरात जीत के बाद राजनाथ की राहुल पर चुटकी, बोले-सिर मुंडवाते ही पड़े ओले

Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Dec, 2017 02:46 PM

gujarat and himachal will make our government rajnath singh

गुजरात और हिमाचल प्रदेश दोनों ही राज्यों में भाजपा के पक्ष में रूझान के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने आज कहा कि परिणाम मोदी सरकार की नीतियों का अनुमोदन है। उन्होंने इसपर जोर दिया कि भाजपा दोनों राज्यों में बड़ी बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।...

नई दिल्लीः गुजरात और हिमाचल प्रदेश दोनों ही राज्यों में भाजपा के पक्ष में रूझान के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने आज कहा कि परिणाम मोदी सरकार की नीतियों का अनुमोदन है। उन्होंने इसपर जोर दिया कि भाजपा दोनों राज्यों में बड़ी बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। वहीं राजनाथ ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर चुटकी ली। कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर राहुल की पहली हार पर राजनाथ ने कहा कि सिर मुंडाते ही ओले पड़े।

यह पूछने पर कि क्या परिणाम मोदी सरकार की नीतियों का अनुमोदन है, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, ‘‘हां बिल्कुल। यह सरकार का अनुमोदन है।’’ भाजपा नेता प्रकाश जावडेकर भी यही विचार रखते हैं।  केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री का कहना है, ‘‘आज की राजनीति का मंत्र विकास है। इसलिए जनता मोदीजी के साथ है।’’

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!