गुजरात Result 2017- जानिए किस सीट से किसको मिली जीत, कौन हारा

Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Dec, 2017 05:38 PM

gujarat assembly election know who win and who lost his seat

गुजरात में एक बार फिर पीएम नरेंद्र मोदी का मैजिक चला है। जीएसटी और नोटबंदी जैसे कड़े फैसलों के बाद भी लोगों का मोदी पर से विश्वास कम नहीं हुआ इसका उदहारण गुजरात में देखने को मिला। गुजरात में चुनावों के दौरान कांग्रेस भाजपा को कड़ी टक्कर देती दिख रही...

नेशनल डैस्कः गुजरात में एक बार फिर पीएम नरेंद्र मोदी का मैजिक चला है। जीएसटी और नोटबंदी जैसे कड़े फैसलों के बाद भी लोगों का मोदी पर से विश्वास कम नहीं हुआ इसका उदहारण गुजरात में देखने को मिला। गुजरात में चुनावों के दौरान कांग्रेस भाजपा को कड़ी टक्कर देती दिख रही थी लेकिन आज सामने आए नतीजों से यह बात स्पष्ट है कि गुजरात के दिल में आज भी मोदी ही हैं। गुजरात विधानसभा की 182 सीटों पर आज जारी हुए नतीजों में  भाजपा ने बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है। इन्ही नतीजों के साथ राज्य में एक बार फिर से भाजपा की ही ताजपोशी होगी।

किस सीट से कौन हारा, कौन जीता
-राधनपुर सीट से कांग्रेस के अल्पेश ठाकोर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के लवींगजी ठाकोर सोलंकी को 14 हजार से अधिक मतों से पराजित किया। अल्पेश ठाकोर को 85 हजार से अधिक वोट मिले।

-राजकोट पश्चिम से मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के इंद्रनील राजगुरू को 53 हजार से अधिक मतों से पराजित किया। रूपाणी को एक लाख 31 हजार से अधिक से अधिक वोट मिले।

-लिमखेडा (सु) से भाजपा के शैलेषभाई भाभोर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के महेशभाई तणवी को 19 हजार से अधिक मतों से पराजित किया। भाभोर को 74 हजार से अधिक वोट मिले।

-बोरसद से कांग्रेस के राजेन्द्र सिंह परमार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के रमणभाई सोलंकी को 11 हजार से अधिक मतों से पराजित किया। परमार को 86 हजार से अधिक वोट मिले।

-केशोद से भाजपा के देवाभाई मालम ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के जयेश कुमार लाडाणी को 11 हजार से अधिक मतों से पराजित किया। मालम को 71 हजार से अधिक अधिक वोट मिले।

-तियाणा से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कांधलभाई जाडेजा ने अपने प्रतिद्वंदी भाजपा के लखमणभाई ओडेदरा को 23 हजार से अधिक मतों से पराजित किया। जाडेजा को 59 हजार से अधिक वोट मिले।

-गोंडल से भाजपा की गीताबा जाडेजा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के अर्जुन खटरिया को 15 हजार से अधिक मतों से पराजित किया। गीताबा को 70 हजार से अधिक वोट मिले।

-कलोल से कांग्रेस के बलदेवजी ठाकोर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के अतुल पटेल को सात हजार 965 मतों से पराजित किया। ठाकोर को 82 हजार से अधिक वोट मिले।

-धरमपुर (सु) से भाजपा के अरविंद पटेल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के ईश्वरभाई पटेल को लगभग 22 हजार मतों से पराजित किया। अरविंद पटेल को 94 हजार से अधिक वोट मिले।

-जंबुसर में कांग्रेस के संजय सोलंकी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के उम्मीदवार और पूर्व मंत्री छत्रसिंह मोरी को छह हजार से अधिक मतों से पराजित किया। सोलंकी को 73 हजार से अधिक वोट मिले।

-महेमदाबाद से भाजपा के अर्जुन सिंह चौहान ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के गौतमभाई चौहान को 21 हजार से अधिक मतों से पराजित किया। अर्जुन चौहान को 88 हजार से अधिक वोट मिले।

-मांगरोल (सु) से कांग्रेस के बाबूभाई वाजा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के भगवानजी भाई करगितिया को लगभग 14 हजार मतों से पराजित किया। वाजा को 71 हजार से अधिक अधिक वोट मिले।

-जूनागढ से कांग्रेस के भीखाभाई जोशी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के महेन्द्र मशरू को छह हजार से अधिक मतों से पराजित किया। जोशी को 76850 वोट मिले।


-दरियापुर से कांग्रेस के ग्यासुद्दीन शेख ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के भरत बारोट को छह हजार से अधिक मतों से पराजित किया। शेख को 63 हजार से अधिक वोट मिले।


-मांगरोल (सु) से भाजपा के उम्मीदवार और वन मंत्री गणपत वसावा अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के नानसिंह वसावा से लगभग 41 हजार मतों से चुनाव जीत गए।  भाजपा उम्मीदवार को 91 हजार से अधिक वोट मिले। भाजपा ने यह सीट बरकरार रखी।


-नडियाद से भाजपा के पंकज देसाई ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के जितेन्द्र पटेल को लगभग 20 हजार से अधिक मतों से पराजित किया। देसाई को 90 हजार से अधिक वोट मिले।


-उमरगाम (सु) से भाजपा के रमणलाल पाटकर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के अशोकभाई पटेल को 41 हजार से अधिक मतों से पराजित किया। पाटकर को 96 हजार से अधिक वोट मिले।


-महुवा से भजापा के राघवभाई मकवाणा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी निर्दलिय कनुभाई कलसरिया से पांच हजार से अधिक मतों से निर्वाचित हुए। मकवाणा को 44 हजार से अधिक वोट मिले।


-मणिनगर से भाजपा के सुरेश पटेल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस की श्वेताबेन को लगभग 75 हजार वोट से पराजित किया। पटेल को एक लाख 10 हजार से अधिक वोट मिले। वर्ष 2012 के चुनाव में यहां से भाजपा के नरेन्द्र मोदी निर्वाचित हुए थे।


-महुधा से कांग्रेस के इंद्रजीतसिंह परमार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के भरतसिंह परमार को लगभग 13 हजार मतों से पराजित किया। इंद्रजीतसिंह परमार को 78 हजार से अधिक वोट मिले।


-पोरबंदर से भाजपा के बाबूभाई बोखीरीया ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन मोढवाडिया को 1855 मतों से पराजित किया। बोखीरीया को 72 हजार से अधिक वोट मिले।


-दहेगाम से भाजपा के बलराजसिंह चौहान ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस की कामीनीबा राठौड़ को 11 हजार से अधिक वोटों से हराया। चौहान को 74 हजार से अधिक वोट मिले।


-वीजापुर से भाजपा के रमणभाई पटेल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांगेस के नाथाभाई पटेल को एक हजार से अधिक वोट से हराया। भाजपा उम्मीदवार को 72 हजार से अधिक वोट मिले।


-रापर से कांग्रेस की  संतोकबेन ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के पंकजभाई महेता को 15 हजार से अधिक मतों से हराया। बेन को 63 हजार 814 वोट मिले।


-मोरबी से कांग्रेस के ब्रिजेश मेरजा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के अमरुतिया कांतीलाल को लगभग चार हजार मतों से पराजित किया। मेरजा को 89 हजार से अधिक वोट मिले।


-साणंद से भाजपा के कनुभाई पटेल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस की पुष्पाबेन को लगभग 11 हजार मतों से हराया। पटेल को 67 हजार 692 वोट मिले।


-गांधीनगर उत्तर सीट से कांग्रेस के सी.जे. चावडा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के अशोक कुमार पटेल को छह हजार से अधिक मतों से पराजित किया। चावडा को 80 हजार से अधिक वोट मिले।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!