कल से पहले चरण का चुनाव प्रचार खत्म, जानिए अब क्या करेंगी पार्टियां

Edited By Punjab Kesari,Updated: 06 Dec, 2017 05:10 PM

gujarat assembly election rahul gandhi bjp narendra modi

गुजरात विधानसभा के लिए पहले चरण में नौ दिसंबर को 89 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए प्रचार कल शाम पांच बजे थम जाएगा।  भाजपा के प्रचार की मुख्य कमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही संभाल रखी है जबकि कांग्रेस के सबसे बड़े प्रचारक राहुल गांधी हैं।...

गांधीनगर: गुजरात विधानसभा के लिए पहले चरण में नौ दिसंबर को 89 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए प्रचार कल शाम पांच बजे थम जाएगा।  भाजपा के प्रचार की मुख्य कमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही संभाल रखी है जबकि कांग्रेस के सबसे बड़े प्रचारक राहुल गांधी हैं। प्रचार के अंतिम दौर में तूफान ओखी के असर से खराब हुए मौसम ने खलल डाला और कल तथा आज कई चुनावी सभाएं नहीं हो सकीं। राहुल गांधी का भी दौरा रद्द करना पड़ा। चुनाव प्रचार थमने के बाद प्रत्याशी घर घर जाकर संपर्क में जुट जाएंगे।

दोनों पार्टियों के दिग्गज नेता मैदान पर 
भाजपा ने पार्टी अध्यक्ष अमित शाह, चुनाव प्रभारी सह वित्त मंत्री अरूण जेटली, रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण, गृह मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई मंत्रियों, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहाण को भी प्रचार में लगाया है। कांग्रेस ने भी पूर्व केंद्रीय मंत्रियों के अलावा युवा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया, सचिन पायलट से भी प्रचार कराया है। 

इस बार से चुनाव से फिल्मी सितारे गायब
इस बार चुनाव प्रचार में फिल्मी सितारों का अधिक बोलबाला नहीं है। अभिनेता से नेता बने भाजपा के सांसद परेश रावल, भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी और प्रत्याशी सह गुजराती फिल्म अभिनेता हितू कनोडिया और उनके पिता नरेश कनोडिया तथा कांग्रेस की ओर से राज राज बब्बर और नगमा ने प्रचार किया। समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती भी अंतिम समय में प्रचार में कूद पड़े। 

चुनाव डिटेल
-पहले चरण में दक्षिण गुजरात और सौराष्ट्र के 19 जिलों में चुनाव होना है। इसके लिए 57 महिलाओं समेत कुल 977 उम्मीदवार मैदान में हैं। 
-सत्तारूढ भाजपा ने सभी 89 सीटों पर जबकि मुख्य विपक्षी कांग्रेस ने 87 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं। 
-बसपा ने 64, सपा ने चार, वाघेला के जन विकल्प मोर्चा ने 48, आप ने 21, जदयू ने 14, राकांपा ने 30 और शिवसेना ने 25 प्रत्याशी उतारे हैं। 443 निर्दलीय हैं। 
-पहले चरण में प्रमुख चेहरों में राजकोट पश्चिम सीट से मुख्यमंत्री रूपाणी, भावनगर पश्चिम से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जीतू वाघाणी, पोरबंदर से भाजपा के बाबू बोखिरिया तथा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन मोढवाडिया तथा मांडवी से कांग्रेस के शक्तिसिंह गोहिल शामिल हैं। 
-कुल 182 सीटों वाली विधानसभा की शेष 93 सीटों (उत्तर और मध्य गुजरात के 14 जिलों की) पर दूसरे और अंतिम चरण में 14 दिसंबर को चुनाव होगा। मतगणना 18 दिसंबर को होगी।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!