गुजरात मॉडल पर लालू का तंज, कहां है विकास कोई तो ढूंढ लाओ

Edited By Punjab Kesari,Updated: 07 Dec, 2017 03:07 PM

gujarat assembly elections  lalu prasad yadav  bjp  narendra modi

गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण के मतदान के लिए आज शाम प्रचार अभियान के थमने से कुछ घंटे पूर्व राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ‘विकास मॉडल’ को लेकर एक बार फिर तंज कसा है।

पटना: गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण के मतदान के लिए आज शाम प्रचार अभियान के थमने से कुछ घंटे पूर्व राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ‘विकास मॉडल’ को लेकर एक बार फिर तंज कसा है।   यादव ने ट्विटर के जरिए अपने चिर-परिचित अंदाज में भाजपा और अप्रत्यक्ष तौर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास पर दावों पर सवाल खड़े करते हुए लिखा , कहां है विकासवा। कोई ढूंढ कर लाओ रे।

 एक अन्य ट्वीट में राजद सुप्रीमों ने कहा, बिहार चुनाव में ई लोग गाय और पाकिस्तान को खोज कर लाए थे और अब गुजरात में 800-900 साल पहले गड़े मुर्दों को। मतलब हालात वही है और हाल भी वही होने वाला है।

उल्लेखनीय है कि पिछले बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा को तत्कालीन राजद, कांग्रेस और जनता दल यूनाईटेड (जदयू) के महागठबंधन से करारी हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि कुछ माह बाद ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महागठबंधन से अपनी पार्टी को अलग करते हुए राज्य में एक बार फिर भाजपा के साथ मिलकर सरकार बना ली है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!