गुजरात चुनाव रिजल्ट: रूझानों के बाद राहुल का पहला बयान

Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Dec, 2017 05:32 PM

gujarat election result rahul first statement after trends

गुजरात विधानसभा चुनाव की मतगणना के रुझानों में कांग्रेस भले ही पीछे चल रही है लेकिन पार्टी के इस प्रदर्शन पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने संतुष्टी जताते हुए कहा कि वे इससे निराश नहीं हैं और लोगों की सेवा में लगे रहेंगे। इससे पहले कांग्रेस के अन्य...

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के नतीजों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आज कहा कि वह इस जनादेश को स्वीकार करते हैं और दोनों राज्यों की नई सरकारों को बधाई भी देते हैं। 

गांधी ने दोनों राज्यों के चुनाव नतीजे आने के बाद ट्वीट करते हुुए यह प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा है कि कांग्रेस पार्टी जनादेश को स्वीकार करती है और दोनों राज्यों में नई सरकार को बधाई देती है। उन्होंने यह भी कहा कि वह गुजरात और हिमाचल की जनता को इस बात के लिए धन्यवाद देते हैं कि उसने तहे दिल से प्यार किया है। गांधी ने पार्टी कार्यकत्र्ताओं के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि वह उनके प्रति गर्व का भाव महसूस करते हैं। 

उन्होंने कहा कि आप लोगों ने गरिमा के साथ लड़ाई लड़ी और अपना आक्रोश व्यक्त किया इसलिए आप अपने प्रतिद्वंदियों से अलग हैं। आपने सबको बता दिया कि कांग्रेस की असली ताकत उसकी शालीनता और साहस है। गुजरात में कांग्रेस ने गांधी के नेतृत्व में पहले से बेहतर प्रदर्शन किया है और भारतीय जनता पार्टी को पिछले चुनाव की तुलना में कम सीटों पर विजय मिली है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!