गुजरात-हिमाचल चुनाव परिणाम: जानिए किसने क्या कहा?

Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Dec, 2017 03:25 PM

gujarat elections himachal bjp narendra modi

गुजरात और हिमाचल के नतीजों के लिए मतगणना जारी है। ताजा रूझानों की माने तो दोनों ही राज्यों में बीजेपी की सरकार बनती नजर आ रही है। हालांकि दोनों के बीच काटे की टक्कर जारी है। गुजरात में बीजेपी की अगर जीत होती है तो ये उनकी लगातार छठी बार जीत होगी।

अहमदाबाद/शिमलाः गुजरात में भाजपा लगातार छठी जीत की तरफ बढ़ रही है तो हिमाचल प्रदेश में वह कांग्रेस को सत्ता से बेदखल करती नजर आ रही है। अगले लोकसभा चुनाव से पहले 18 महीने पहले आए ये नतीजे भाजपा के लिए हौसले बुलंद करने वाले हैं।  भाजपा ने जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों का परिणाम करार दिया है। दूसरी तरफ कांग्रेस इससे थोड़ी राहत महसूस कर रही है कि गुजरात में उसकी सीटों की संख्या में इजाफा हुआ है। चुनावों के परिणाम के तुरंत बाद दोनों पार्टियों के दिग्गज नेताओं ने एक दूसरे पर निशाने साधने शुरु कर दिए हैं। आइए जानते है किसने क्या कहना है?


रुझानों में भाजपा को मिल रही बहुमत से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी खुश दिखे। संसद की कार्यवाही में जाने से पहले हालांकि उन्होंने किसी के बात नहीं की लेकिन विक्ट्री का  संकेत दिया। तस्वीर में उनका प्रसन्न चेहरा साफ तौर पर देखा जा सकता है। 

 

गुजरात और हिमाचल प्रदेश चुनाव परिणाम पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने गुजरात में भाजपा की जीत पर खुशी जताते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। गिरिराज सिंह से जब पूछा गया कि आपलोग 150 से ज्यादा सीटों का लक्ष्य लेकर चले थे लेकिन वह आंकड़ा हासिल नहीं कर सके। इस पर उन्होंने जवाब दिया कि कोई भी विद्यार्थी पहले स्थान का ही लक्ष्य लेकर चलता है हमें भी 60  फीसद अंक मिले हैं इसका मतलब है कि हम फर्स्ट डिवीजन से पास हुए हैं।


गुजरात और हिमाचल विधानसभा चुनावों में बीजेपी की शानदार जीत को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और पार्टी के फायरब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जनता ने कांग्रेस की बांटने की राजनीति को खारिज किया है। ये बीजेपी के नेतृत्व और कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा है। लोगों ने नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व को लोगों ने स्वीकार किया है। यह जीत उनकी आर्थिक नीतियों पर मुहर लगा रही है।
 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुजरात एवं हिमाचल प्रदेश विधान सभा चुनाव में जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बधाई दी है। कुमार ने ट्वीट कर कहा कि गुजरात एवं हिमाचल प्रदेश विधान सभा चुनाव में जीत के लिए माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी एवं भारतीय जनता पार्टी को बधाई। जनता दल यूनाईटेड (जदयू) अध्यक्ष ने हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की बड़ी हार पर तंज कसते हुए कहा कि गुजरात में जीत का दावा करने वाली कांग्रेस हिमाचल भी हार गयी।  

 रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, लगातार छह बार सत्ता में आना यह दिखाता है कि किस तरीके से गुजरात की जनता हमारे साथ है।

राजस्थान की सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया ने कहा,नतीजा बहुत अच्छा है। दोनों राज्यों के नतीजे दिखाते हैं कि पीएम की देश भर में कितनी इज्जत है। 

बीजेपी नेता स्मृति ईरानी ने कहा कि परिणाम हमारे लिए खुशियां लाएं हैं। यह जीत विकास की है। जो जीतता है वही सिकंदर होता है। यह हमारे सभी कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम का फल है।  

संजय निरुपम ने कहा, जब पूरा गुजरात बीजेपी के खिलाफ था। प्रधानमंत्री की सभाओं में कुर्सियां खाली दिखती थीं तो उसे यह जीत गुजरात की जनता ने नहीं ईवीएम ने दिलाई है। भारतीय जनतंत्र के लिए यह बड़ा खतरा है।

गुजरात की पूर्व सीएम आनंदीबेन पटेल ने भाजपा की जीत को मतदाताओं की कांग्रेस के प्रति नाराजगी बताया।

बीजेपी नेता राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि यह तो सर मुंडाते ही ओले पड़ गए। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!